{"_id":"678bfedd3f83a05af10e4539","slug":"aryan-rahul-and-saurabh-made-it-to-the-finals-on-the-second-day-of-the-boxing-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1007-131005-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुक्केबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आर्यन, राहुल व साैरभ ने फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुक्केबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आर्यन, राहुल व साैरभ ने फाइनल में बनाई जगह
Sun, 19 Jan 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के गोहाना स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में मुकाबले की
- फोटो : jammu news
सोनीपत। खंदराई मोड़ स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित अखिल भारतीय ओपन पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शनिवार को मुक्केबाजों ने फाइनल में जाने के लिए जोर लगाया। यह प्रतियोगिता 17 से 21 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के करीब 70 वरिष्ठ वर्ग में मुक्केबाज प्रतिभागिता कर रहे हैं।
मुक्केबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान अशोक खत्री ने शिरकत की। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि अमित दहिया व राहुल मलिक पहुंचे। आयोजक प्रशिक्षक एवं जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव नवीन हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल के मुकाबले कराए गए। इसमें विभिन्न जगहों से आए मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में आठ टीम प्रतिभागिता कर रही हैं। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के मुक्केबाजों के मुकाबले कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में 50 किलो भार वर्ग में आर्यन ने रोनित राज गुप्ता को हराया, 55 किलो में मोहित ने शुभम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं राहुल ने 65 किलो भार वर्ग सौरभ और मुकेश ने योगेश को परास्त किया। उन्होंने बताया कि 70 किलो भार वर्ग में प्रियांशु व 75 किलो में उदय सिंह और यश कुमार ने फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में 10 भार वर्गों के 20 मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता में विजेता मुक्केबाजों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रधान अनिल मोर, अकादमी संस्थापक जितेंद्र हुड्डा, प्रशिक्षक विकास मलिक, राकेश सैनी, गोविंद, कुलदीप खासा, जितेंद्र, संजीव कुमार व मंजीत सहरावत मौजूद रहे।