फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arvind Kejriwal should be prosecuted for criminal conspiracy

Sonipat News: अरविंद केजरीवाल पर हो अपराधिक साजिश रचने का मुकदमा

Wed, 29 Jan 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal should be prosecuted for criminal conspiracy
फोटो 29: सोनीपत के गोहाना में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत:
गोहाना। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि चुनाव में हार को देखते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अराजकता फैलाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन पर साजिश रचने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। जिससे दिल्ली की जनता को भी पता चले कि 10 साल तक अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ झूठ बोला है। उन्हें आरोप लगाने से पहले पानी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मंगलवार को गोहाना पहुंचे। सिंचाई विश्राम गृह में आमजन की शिकायत सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली के पूर्व सीएम की ओर से हरियाणा से जहरीला पानी दिल्ली में भेजने के बयान को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली में 100 फीसदी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त भाजपा गोहाना मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, खानपुर मंडल से प्रवीण खुराना, मोहना मंडल अध्यक्ष संजय दहिया व बुटाना मंडल अध्यक्ष राजेश भावड़ को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed