{"_id":"671ebd4ad9be325bf70fbb24","slug":"arrival-of-paddy-increased-in-the-market-purchase-intensified-sonipat-news-c-197-1-snp1002-126787-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंडी में बढ़ी धान की आवक, खरीद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंडी में बढ़ी धान की आवक, खरीद तेज
Mon, 28 Oct 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत की अनाज मंडी में धान की सफाई करते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले की अनाज मंडियों में धान व बाजरा की आवक में तेजी आई है। किसानों को परेशानी ना हो, इसके लिए तेजी से खरीद की जा रही है। मंडियों में बाजरे के साथ ही पीआर व बासमती धान की आवक हो रही है।
जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर भूमि पर धान रोपाई की गई है। अधिकतर क्षेत्रों में धान की कटाई जोरों पर चल रही है। जिससे मंडियों में भी धान की आवक भी तेज होती जा रही है। अनाज मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों से आह्वान किया जा रहा है कि वह अपनी फसल साफ व सुखाकर ही लाए, ताकि मंडी में लाते ही फसल की जल्दी खरीद करवाई जा सके।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 1 एक लाख 64 हजार 329 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इनमें पीआर कॉमन धान 3224 मीट्रिक टन, ग्रेड-ए 1193 मीट्रिक टन, बासमती 7601 मीट्रिक टन व 1509 किस्म 01 लाख 52 हजार 311 मीट्रिक टन शामिल है। इसके अलावा जिला के सभी खरीद केंद्रों पर अब तक किसान 1235.2 मीट्रिक टन बाजरा लेकर पहुंचे है। जिनकी खरीद की जा चुकी है। उपायुक्त ने कहा कि धान व बाजरा की खरीद के लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां की गई है। किसान के धान व बाजरे के एक-एक दाने को खरीदा जाएगा। मंडियों व खरीद केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।