{"_id":"616330828ebc3e05d25c058c","slug":"arrest-the-union-minister-of-state-for-home-soon-skm-sonipat-news-rtk6266546162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त कर करें गिरफ्तार : एसकेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त कर करें गिरफ्तार : एसकेएम
विज्ञापन
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने केंद्र व यूपी सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि 11 अक्तूबर की समय सीमा समाप्त हो रही है। लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में सभी दोषियों की गिरफ्तारी अभी भी लंबित है। अजय मिश्र के मंत्री पद पर बने रहने के कारण निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। साथ ही आरोप लगाया कि हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस निर्दोष किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है।
रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि अजय मिश्र टेनी को केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए। यह स्पष्ट है कि द्वेष को बढ़ावा देने, आपराधिक साजिश, हत्या के साथ-साथ अपराधियों को पनाह देने, न्याय में बाधा डालने और सुबूतों के साथ छेड़छाड़ व छिपाने की कोशिश करने में उनकी भूमिका थी। एसकेएम अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी की मांग करता है। एक बार फिर एक अल्टीमेटम जारी करता है कि यह 11 अक्तूबर तक किया जाना है, जिसमें विफल रहने पर मांगें पूरी कराने के लिए घोषित कार्यक्रम को शुरू करेगा। जिसमें मोदी व शाह के पुतला दहन व रेल रोको आंदोलन भी शामिल है।
डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि यूपी सरकार की एसआईटी ने आशीष मिश्र टेनी को लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड की जांच में सहयोग न करने और अस्पष्ट जवाब के आधार पर गिरफ्तार करने को संज्ञान में लिया है। आशीष मिश्र से निर्दोष और शांतिपूर्वक विरोध करने वाले किसानों की निर्मम हत्या के लिए सवाल नहीं किया जा रहा है। यह घटनाक्रम एसआईटी जांच, प्रक्रियाओं और गिरफ्तारी में अविश्वास पैदा करता है। अन्य किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है जबकि आशीष मिश्र टेनी के साथियों के नाम भी सामने आए हैं। एसकेएम एक बार फिर दोहराता है कि सभी सुबूतों को संरक्षित किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं जांच और कानूनी कार्रवाई की रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को होनी चाहिए।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में 5 हजार गांवों में पीएम व गृह मंत्री के पुतले दहन का दावा
एसकेएम की मध्य प्रदेश इकाई ने रविवार को राज्य स्तरीय बैठक में घोषणा की कि राज्य के सभी 52 जिलों में एसकेएम द्वारा घोषित 12, 15 और 18 अक्तूबर के कार्यक्रम के लिए मजबूत लामबंदी होगी। प्रदेश के कम से कम 5 हजार गांवों में 15 अक्तूबर को नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल, नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान आदि का पुतला दहन होगा। रेलवे मार्ग से जुड़े जिले 18 अक्तूबर को रेल रोको कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।