फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arrest

कुंडली के कोल्ड स्टोर से 200 करोड़ की 50 किलो हेरोइन बरामद, कंधार से लेकर आए थे अफगानी तस्कर

Wed, 24 Jul 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
arrest
कार्टून से हेरोइन का पैकेट निकालकर दिखाता पुलिस कर्मी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। दिल्ली पुलिस की इंटर स्टेट सेल क्राइम ब्रांच टीम ने कुंडली के प्याऊमनियारी स्थित कोल्ड स्टोर में छापा मारकर करीब 50 किलो हेरोइन बरामद की है। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। टीम ने कोल्ड स्टोर से दो अफगानी तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी कंधार से पाकिस्तान के रास्ते वाघा बार्डर से होते हुए भारत में आए थे। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी नीरज ठाकुर ने बताया कि इंटर स्टेट सेल क्राइम ब्रांच टीम को हेरोइन तस्करी में अफगानी नागरिकों के शामिल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से टीम लगातार उनके बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी बीच पुलिस ने कुंडली के प्याऊमनियरी रोड स्थित कोल्ड स्टोर में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने वहां से दो आरोपियों अफगान के कंधार के रहने वाले मोहम्मद अकबर (45) और हेलमंड के रहने वाले नेडा मोहम्मद (38) को मौके से काबू किया है। दोनों कंधार से ड्राई फ्रूट की आड़ में हेरोइन लेकर पहुंचे थे। इनसे करीब 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी बाजार में कीमत 200 करोड़ रुपये के करीब है।
विज्ञापन

विदित रहे कि इससे दो दिन पहले भी दिल्ली पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनमें दो अफगानी एक्सपर्ट भी शामिल थे, जिनका काम कच्चे माल से हेरोइन बनाना था। इसी आधार पर काम करते हुए मंगलवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने कुंडली स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में छापा मारा। यहां किशमिश के गत्ते में हेरोइन छिपाकर रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशमिश के 102 कार्टून में 204 पैकेट बनाकर छिपाई गई थी हेरोइन
पुलिस का कहना है कि जिस कोल्ड स्टोर में रेड की थी, वहां किशमिश के 102 कार्टून जब्त किए गए। जांच में पता चला कि हर कार्टून में 16 किलो किशमिश भरी हुई हैं। पुलिस के होश तब उड़ गए जब उन्होंने कार्टून को खोलकर देखा। कार्टून के किनारों में छिपाकर रखी गई हेरोइन के 204 पैकेट बरामद किए गए।
लंबे समय से चल रहा था खेल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया गया है कि यह धंधा कुंडली के कोल्ड स्टोर में लंबे समय से चल रहा था। यह पता दिल्ली पुलिस को दो दिन पहले पकड़े गए पांच तस्कारों से लगा। जब उन्होंने एक हेरोइन बनाने की फैक्टरी होने का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने कुंडली में छापा मारा। इससे स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।

दिल्ली पुलिस की टीम ने छापा मारकर कुंडली के प्याऊमनियारी स्थित कोल्ड स्टोर से 50 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद टीम को भेजा गया है। टीम भी आरोपियों से पूछताछ करेगी। पूछताछ के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के साथियों को पहले पकड़ा गया था। उसके बाद सोनीपत में दो आरोपियों को पकड़ा गया।
-सतीश बालन, डीआईजी एसटीएफ

प्याऊमनियारी स्थित कोल्ड स्टोर जहां पर दिल्ली पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई कर 200 करोड़ की हेरोइ?

प्याऊमनियारी स्थित कोल्ड स्टोर जहां पर दिल्ली पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई कर 200 करोड़ की हेरोइ?- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed