फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arrest, pakistan link, accused

देशद्रोह के आरोपी मोहम्मद विकास का एक और साथी गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2020 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
arrest, pakistan link, accused
सोनीपत। देशद्रोह के आरोपी और सिख फॉर जस्टिस संगठन से जुड़े मोहम्मद विकास उर्फ विकास वर्मा के एक अन्य साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी धोबीवाड़ा का रहने वाला विपुल जैन है। आरोपी लंबे समय से विकास के संपर्क में था। अब पुलिस पता लगाएगी कि उसका पाकिस्तान या अन्य प्रतिबंधित संगठनों से किस तरह का संबंध है। पुलिस ने उसे नौ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विपुल जैन पेशे से ड्राइवर है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह विकास व अन्य संगठनों के लिए कब से काम कर रहा था। आरोपी विकास अभी तक कुछ बता नहीं रहा था। उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अब उसके अन्य साथियों का पता लगाया जाएगा। भैंसवाल निवासी विकास वर्मा देशद्रोह की गतिविधियों के लिए नए युवकों की तलाश करने के लिए अपने साथ जुड़े युवकों को जिम्मा सौंप दिया था। विपुल जैन की भूमिका का पता लगने पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पता लगा कि इंटरएक्टिव वायस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से रिकार्डिंग कितने लोगों को भेजी गई उसका पता लगाने का प्रयास जारी है। साथ ही आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में देशभर में कई स्थानों पर दबिश जारी है।
विज्ञापन

वर्जन
देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार विकास के साथी विपुल जैन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में लगातार सबूत जुटा रही है। विपुल जैन से पूछताछ कर मामले में उसकी भूमिका का खुलासा किया जाएगा। साथ ही अन्य की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed