फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Archers hoisted the tricolor by winning five medals including one gold

तीरंदाजों ने एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीतकर लहराया तिरंगा

Sun, 22 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Archers hoisted the tricolor by winning five medals including one gold
तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-2 में पदक विजेता भारतीय दल। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में हुए विश्व कप स्टेज-2 में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। तीरंदाजों ने एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीतकर तिरंगा लहराया। स्वर्ण पदक विजेता टीम के तीनों सदस्य भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र सोनीपत में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में तीरंदाजी के विश्व कप स्टेज-2 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 14 से 23 मई तक आयोजित हो रही है। इसमें कई देशों के तीरंदाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में देश के 16 तीरंदाजों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें उन्होंने पांच पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया, जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक शामिल है। पदक विजेताओं का साई सोनीपत में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

कंपाउंड
पुरुष टीम : अभिषेक वर्मा, रजत चौहान व अमन सैनी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम ने फाइनल में फ्रांस की टीम को 232-230 अंक से हराया। इससे पहले इटली, यूएसए और कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत पुरुष : मोहन स्वरूप भारद्वाज ने रजत पदक जीता। उन्होंने सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के नेको को कांटे के मुकाबले में 143-142 अंक से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उन्हें नीदरलैंड के माइके ने 149-142 अंक से हार का सामना करना पड़ा। जिससे उन्हें रजत पदक मिला।

महिला टीम : मुस्कान किरार, अवनीत कौर व प्रिया गुर्जर की टीम ने कांस्य पदक जीता।
मिक्स टीम : अभिषेक वर्मा और अवनीत कौर की टीम ने कांस्य पदक जीता।
रिकर्व टीम
महिला टीम : रिद्धि, कोमालिका बारी व अंकिता भाकत की टीम ने कांस्य पदक जीता।
साई सोनीपत ने दिलाया देश को सोना
साई सोनीपत के तीरंदाजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी के तीरंदाजों ने देश को एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाया। साई की क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि पुरुष कंपाउंड टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाले तीनों तीरंदाज अभिषेक वर्मा, रजत चौहान व अमन सैनी सोनीपत साई में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed