फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Apply online for Padma Awards by 31st July

Sonipat News: पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 11 Jun 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Apply online for Padma Awards by 31st July
सोनीपत। गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर किया जा सकता है। नामांकन करने वाले को 800 शब्दों तक का एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसमें अनुशंसित व्यक्ति की उपलब्धियां व समाज में उनके योगदान का स्पष्ट उल्लेख रहेगा। समाज के उन नि:स्वार्थ कर्मयोगियों की पहचान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए, जो बिना प्रसिद्धि की चाहत के समाज की सेवा कर रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति/जनजाति, कमजोर वर्ग, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को आगे लाना चाहिए, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं तकनीक, खेल, जनसेवा, व्यापार, उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में असाधारण सेवाओं व उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रदान किए जाते हैं। डॉक्टर व वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में अधिक जानकारी नागरिक पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट https://www.padmaawards.gov.in पर जानकारी मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed