फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Application process for admission to Sports University from 15th

Sonipat News: खेल विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 से

Fri, 10 May 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Application process for admission to Sports University from 15th
सोनीपत के खेलकूद विश्वविद्यालय, राई में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा का स्वागत करते क
राई। गांव राई स्थित खेलकूद विश्वविद्यालय में कुलपति अशोक कुमार ने शुक्रवार को जिला बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों, एसोसिएशन, क्लब, स्कूल खेल समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान कुलपति अशोक कुमार ने 12वीं कक्षा पास विद्यार्थियों को खेल कोर्स में दाखिले के बारे में जानकारी दी। जून-जुलाई से स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिले किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए 15 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 30 जून तक दाखिला लेने के लिए आवेदन करना होगा। प्रत्येक कोर्स 60 सीटों का होगा। इस तरह पहले साल करीब 360 खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के साथ डिप्लोमा व डिग्रियां मिल सकेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स न्यूट्रीशियन, स्पोर्ट्स ऑफ फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स ऑफ साइकोलॉजी, स्पोर्ट्स ऑफ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स व डिग्री कोर्स के साथ ऑनर्स की डिग्री शुरू की जाएगी। सर्टिफिकेट कोर्स एक साल का कराया जाएगा। डिप्लोमा कोर्स दो साल व डिग्री कोर्स तीन साल के साथ ऑनर्स कोर्स चार साल की पढ़ाई पर आधारित रहेगा। इस दौरान अशोक खत्री, रविंद्र, मंजीत, अजय दहिया, अनिल शर्मा, विकास, संजय नागर, सूरज, दीपक मोर, रवि, अंकित, शिवमर, राकेश, संदीप, रोहताश, सन्नी, रामप्रकाश, सुधीर खेवड़ा, अनुराम खापरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed