फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Apni Rasoi: Thali for Rs 10, 1000 people will be able to taste it simultaneously

अपनी रसोई : 10 रुपये में थाली, एक साथ 1000 लोग चख सकेंगे स्वाद

Fri, 09 Feb 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Apni Rasoi: Thali for Rs 10, 1000 people will be able to taste it simultaneously
सोनीपत के धतूरी औद्योगिक क्षेत्र में शुरू हुई अपनी रसोई कैंटीन में रोटियां बनाती महिलाएं। स्रोत
सोनीपत। धतूरी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी श्रमिकों की सुविधा के लिए ‘अपनी रसोई’ के नाम से कैंटीन खोली गई है। कैंटीन में महज 10 रुपये में फैक्टरी श्रमिकों को भरपेट भोजन मिलेगा। इसमें एक साथ 1000 लोग बैठकर सभी व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। श्रम विभाग व नगर निगम की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से यह कैंटीन खोली गई है। 10 रुपये में श्रमिकों की थाली में चार रोटी, दो सब्जी व चावल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम की ओर से अपनी रसोई स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। इसके बाद नगर निगम व श्रम विभाग की ओर से धतूरी में कैंटीन की शुरुआत की गई। धतूरी औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले फैक्टरी श्रमिकों को भरपेट भोजन मुहैया कराने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। श्रम विभाग की तरफ से शुरू की गई योजना से ना सिर्फ जरूरतमंदों को 10 रुपये में निवाला मिल रहा है, बल्कि 10 से 15 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
विज्ञापन

अपनी रसोई में काफी महिलाएं खाना बनाने से लेकर परोसने तक का काम करती हैं। यह महिलाएं राशन भी स्वयं लेकर आती हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत महिला 10 रुपये खाना खाने वालों से लेती हैं तो वहीं 25 रुपये सरकार की तरफ से उन्हें सहायता के रूप में दिए जाएंगे। एक सप्ताह पहले ही धतूरी औद्योगिक क्षेत्र में कैंटीन शुरू की है। इसमें वर्तमान में 350 लोग भोजन करने पहुंच रहे हैं। साथ ही इसी कैंटीन के जरिए सनपेड़ा व बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 150 से ज्यादा मजदूरों का खाना पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के हाथ में है पूरा जिम्मा

कैंटीन में सारा खाना महिलाएं खुद अपने हाथों से तैयार करती हैं। घर जैसे खाने की अनुभूति के लिए मसाले का कम प्रयोग किया जाता है। खाना खाने के लिए दोपहर 12 बजे लोग अपनी रसोई नामक कैंटीन में पहुंचना शुरू हो जाते हैं। योजना के तहत कैंटीन में जो खाना मजदूरों के लिए बनता है, यह फिलहाल एक वक्त के लिए बनता है। दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक लोग कैंटीन में आकर खाना खा सकते हैं।


वर्जन
धतूरी औद्योगिक क्षेत्र में अपनी रसोई नामक कैंटीन की शुरुआत की गई है। इसमें दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक कैंटीन में 10 रुपये प्रति थाली भोजन मिल सकेगा। नगर निगम व श्रम विभाग के सहयोग से कैंटीन खोली है।-राकेश कादियान, सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed