फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anuradha won the title of best volunteer

Sonipat News: अनुराधा ने जीता सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का खिताब

Mon, 16 Mar 2026 09:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Anuradha won the title of best volunteer
समापन समारोह में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देती स्वयंसेविकाएं। स्रोत : संस्था
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर सोमवार को पारितोषिक वितरण के साथ गांव ठरू में संपन्न हुआ। इसमें अनुराधा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका तथा मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी का खिताब मिला।
मोस्ट क्रिएटिव वॉलंटियर का खिताब लक्षिता व पलक तथा मोस्ट डेडिकेटिड वॉलंटियर का पुरस्कार निहारिका व तन्नू को मिला। साथ ही बेस्ट फोटोग्राफी का अवॉर्ड हिमांशी ने जीता। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

जीवीएम की एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी के नेतृत्व में गांव ठरू में एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान समाज एवं राष्ट्रोत्थान को समर्पित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के अंतिम दिन सोमवार को मुख्य अतिथि प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह रही जबकि अध्यक्षता सरपंच सरोजबाला ने की। इस दौरान प्राचार्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में स्वयंसेविकाओं ने नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां दीं।
अंत में कार्यक्रम अधिकारी ने आवासीय शिविर के सहयोगियों कपिल, भैरव दत्त, भावना, मीना और रश्मि आदि का विशेष रूप से आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed