फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anuradha, Anshuka, Dimple stood third in the inter-university-college debate.Anuradha, Anshuka, Dimple stood third in the inter-university-college debate.

Sonipat News: अंतर विश्वविद्यालय-महाविद्यालय वाद-विवाद में अनुराधा, अंशुका, डिंपल रही तृतीय

Sat, 27 Sep 2025 09:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Sep 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Anuradha, Anshuka, Dimple stood third in the inter-university-college debate.Anuradha, Anshuka, Dimple stood third in the inter-university-college debate.
फोटो 07- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह व स्टाफ सदस्यों के
सोनीपत। अंतर विश्वविद्यालय-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्राओं का जीवीएम कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एसआरएम विश्वविद्यालय के तत्वावधान में किया गया था।
विज्ञापन

महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी व सहयोगी प्राध्यापिका मीना कालरा ने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय, मुरथल विश्वविद्यालय, खालसा महाविद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों की 21 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की दो टीमों ने भाग लिया। अनुराधा, अंशुका, डिंपल की टीम तृतीय रही जबकि लविशा, ट्विंकल, निष्ठा की टीम दूसरे राउंड तक पहुंची। महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेता छात्राओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन पर किया जागरूक
महाविद्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता व प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विषय पर दून वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राध्यापिका डाॅ. पिंकी दहिया ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा जागरूकता व प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विषय जागरूकता किया।

डाॅ. स्मिति अग्रवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का अनुपालन जरूरी है। संगोष्ठी में महाविद्यालय की छात्रा साक्षी, कृतिका, बिंदु, निकिता का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed