फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anti rabies vaccine reached the district hospital after one month

जिला अस्पताल में एक माह से खत्म एंटी रेबीज वैक्सीन पहुंचीं

Wed, 27 Oct 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Anti rabies vaccine reached the district hospital after one month
जिला नागरिक अस्पताल में इंजेक्शन रूम के बाहर रेबीज के इंजेक्शन खत्म होने का चस्पाया गया नोटिस। स? - फोटो : Sonipat
जिला अस्पताल में एक महीने से एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही थी। अस्पताल में मंगलवार शाम 300 एंटी रेबीज वैक्सीन पहुंच गई हैं। बुधवार से वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएंगी। अभी तक एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने के कारण शहर समेत आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों को अस्पताल से लौटना पड़ रहा था और दिल्ली के नरेला व निजी अस्पतालों में जाकर मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में हर महीने 500 से 600 मरीजों को एंटी वैक्सीन लगाई जाती है। नागरिक अस्पताल में एक डोज 100 रुपये में लगाई जाती है, जबकि निजी अस्पतालों में एक डोज के 300 से 350 रुपये तक लिए जाते हैं। वहीं, बीपीएल कार्ड धारक को यह वैक्सीन मुफ्त में लगती है। एक माह से एंटी वैक्सीन नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। जिला अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने से मरीजों को निजी अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

रेबीज से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेबीज एक विषाणु जनित रोग है। इसके कारण इंसेफेलाइटिस यानी मस्तिष्क में सूजन हो सकती है। इसके बाद बुखार के साथ काटने के स्थान पर झुनझुनी जैसे प्रारंभिक लक्षण दिखते हैं। रेबीज से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है, क्योंकि एक बार रेबीज होने के बाद मौत सुनिश्चित हो जाती है। कुत्ता, बंदर, बिल्ली, लोमड़ी, चूहा, चमगादड़ के काटने पर रेबीज होता है, इसलिए कोई भी जानवर काटे तो तत्काल एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल में एक माह से एंटी रेबीज वैक्सीन की किल्लत थी। स्टॉक खत्म होने से पहले ही वैक्सीन की डिमांड भेजी जा चुकी थी। रोहतक स्थित वेयर हाउस से मंगलवार शाम 300 एंटी रेबीज वैक्सीन पहुंची हैं। बुधवार से वैक्सीन लगानी शुरू कर दी जाएंगी।
- डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed