{"_id":"645eadc71f653843ec012756","slug":"anti-rabies-vaccine-reached-civil-hospital-after-one-and-half-month-sonipat-news-c-17-1-151240-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डेढ़ महीने बाद नागरिक अस्पताल में पहुंची एंटी रेबीज वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डेढ़ महीने बाद नागरिक अस्पताल में पहुंची एंटी रेबीज वैक्सीन
Sat, 13 May 2023 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 May 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में करीब डेढ़ माह बाद एंटी रेबीज वैक्सीन आने के बाद मरीजों को राहत मिली है। वैक्सीन नहीं होने की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही थी। वैक्सीन आने की सूचना के बाद कुत्ते, बिल्ली व बंदरों के काटने से घायल मरीज अस्पताल में काफी संख्या में पहुंचने लगे हैं। अभी तक एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने के कारण शहर समेत आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों को अस्पताल से लौटना पड़ रहा था और दिल्ली के नरेला व निजी अस्पतालों में जाकर मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी पड़ रही थी।
जिला नागरिक अस्पताल में हर महीने 500 से 600 मरीजों को एंटी वैक्सीन लगाई जाती है। नागरिक अस्पताल में एक डोज 100 रुपये में लगाई जाती है, जबकि निजी अस्पतालों में एक डोज के 300 से 350 रुपये तक लिए जाते हैं। वहीं, बीपीएल कार्डधारक को यह वैक्सीन मुफ्त में लगती है। करीब डेढ़ माह से एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। जिला अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने से मरीजों को निजी अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा था।
अस्पताल में एक माह से एंटी रेबीज वैक्सीन की मांग भेज रखी थी। वैक्सीन आने के बाद मरीजों को लगानी आरंभ कर दी गई है। अब मरीजों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन