फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anti rabies injections reached Gohana hospital after four months

Sonipat News: गोहाना अस्पताल में चार माह बाद पहुंचे एंटी रेबीज के इंजेक्शन

Wed, 11 Dec 2024 12:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Dec 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
Anti rabies injections reached Gohana hospital after four months
बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में चार महीने बाद एंटी रेबीज के इंजेक्शन पहुंचे हैं। अब कुत्ते व अन्य जानवर के काटने पर लोगों को गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी होगी। नागरिक अस्पताल में ही मरीजों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में कुत्ते व अन्य जानवर का आतंक बढ़ा हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। गलियों में घूमने वाले कुत्ते छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे में नागरिक अस्पताल में रोजाना 15 से 20 लोग डॉग बाइट के उपचार के लिए पहुंच रहे थे। एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं होने के चलते लोगों को गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाता था। अब नागरिक अस्पताल में 90 डोज पहुंच चुकी है, जिसमें 450 लोगों को इंजेक्शन लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में सामान्य वर्ग के मरीज को 100 रुपये के शुल्क में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। बीपीएल और आयुष्मान कार्ड धारक को एंटी रेबीज का इंजेक्शन निशुल्क लगाया जाता है। वहीं खानपुर कलां के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सभी वर्ग के मरीजों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन निशुल्क लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नागरिक अस्पताल में जानवर के काटने पर लोगों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। मुख्यालय से 90 डोज उपलब्ध हो गई हैं। कुत्ते व अन्य किसी जानवर के काटने पर मरीज 24 घंटे के अंदर इंजेक्शन जरूर लगवाएं।
-डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed