{"_id":"64f42a4d4b0b4ca0970f6f37","slug":"anti-gangster-unit-arrested-two-accused-of-smuggling-19-kg-of-doda-poppy-recovered-in-sonipat-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आधी रात पकड़े नशा तस्कर, तलाशी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट का घंटों किया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आधी रात पकड़े नशा तस्कर, तलाशी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट का घंटों किया इंतजार
Sun, 03 Sep 2023 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:11 PM IST
सार
एंटी गैंगस्टर यूनिट में नियुक्त एएसआई संदीप ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ रात सवा 12 बजे गांव राई स्थित होटल के सामने गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो युवक टेंपो में मादक पदार्थ लेकर दिल्ली की तरफ से आने वाले है।
विज्ञापन
राई पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत नेशनल हाईवे-44 पर केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट से एंटी गैंगस्टर यूनिट ने मादक पदार्थ तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस को तस्करों को पकड़ने के बाद उनकी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने तलाशी दिलाने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बाद में पुलिस कर्मी स्वयं लघु सचिवालय पहुंचे। जिसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर तस्करी के आरोपियों की तलाशी ली जा सकी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एंटी गैंगस्टर यूनिट में नियुक्त एएसआई संदीप ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ रात सवा 12 बजे गांव राई स्थित होटल के सामने गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो युवक टेंपो में मादक पदार्थ लेकर दिल्ली की तरफ से आने वाले है। वह मादक पदार्थ को सोनीपत में नेशनल हाईवे के ढाबों पर बेचकर जाएंगे। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट पर नाका लगा दिया।
यह भी पढ़ें: Amritsar: खेत में दबाकर रखी 15 किलो हेरोइन बरामद, सात तस्कर दबोचे, जेल से चल रहा था नेटवर्क
विज्ञापन
कुछ समय बाद उन्हें दिल्ली से एक टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोक लिया। उसमें प्लास्टिक बैग रखे थे। पुलिस के पूछने पर उन्होंने अपनी पहचान दिल्ली के गांव सिरसपुर निवासी अमित और टीटू त्यागी के रूप में दी। जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस का नोटिस देते कहा कि वह अपनी तलाशी उनके सामने या ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने दे सकते हैं। उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने तलाशी देने को कहा।
दोनों ड्यूटी मजिस्ट्रेट नहीं मिले
इसके बाद पुलिस ने पहले सिंचाई विभाग के एसडीओ को कॉल की तो वह आउट ऑफ स्टेशन मिले। उन्होंने दूसरे ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाने को कह दिया। इस पर टीम ने देर रात बिजली निगम के एसडीओ को कॉल किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। जिसके बाद उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के नंबर पर कॉल की।
काफी देर तक कॉल करने के बाद भी जब फोन नहीं उठाया तो वह साथी कर्मियों व आरोपियों को मौके पर छोड़कर डीसी कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां पर टेलीफोन ड्यूटी अनूप ने उन्हें बताया कि रात को अक्सर फोन खराब हो जाता है। जिसके चलते घंटी नहीं बजती। जिसके बाद उपायुक्त की पीए से बातचीत की गई। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की।
नायब तहसीलदार के आने पर हुई चेकिंग
इसके बाद राई के नायब तहसीलदार अंकित को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जा सका। उसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उनके सामने आरोपियों के टेंपो में रखे प्लास्टिक बैग की तलाशी ली तो एक बैग में 14 किलो व दूसरे बैग में पांच किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ राई थाना में मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।