फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar Counter Intelligence team recovered 15 kg of heroin buried in field in Gurdaspur

Amritsar: खेत में दबाकर रखी 15 किलो हेरोइन बरामद, सात तस्कर दबोचे, जेल से चल रहा था नेटवर्क

Sun, 03 Sep 2023 09:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 09:55 AM IST
सार

सीआई की इस बड़ी कार्रवाई के बाद सात बड़े तस्करों का नाम सामने आ रहे हैं, जबकि इस गिरोह का सरगना जेल में बंद है और जेल के अंदर से ही पूरा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। जेल में बंद सरगना के इशारे पर ही पाकिस्तान से हेरोइन भारत भेजी जा रही है।

विज्ञापन
Amritsar Counter Intelligence team recovered 15 kg of heroin buried in field in Gurdaspur
बरामद हेरोइन - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की टीम ने शुक्रवार को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के सीमांत गांव हरुवाल में खेत में दबाकर रखी 15 किलो हेरोइन बरामद की। यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी। इस मामले में सात तस्करों को गिरफ्तार कर सात लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। सीआई के इंस्पेक्टर इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तस्करी का नेटवर्क जेल से चल रहा था।

विज्ञापन


स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने भारत-पाक सीमा पर स्थित डेरा बाबा नानक के थानाक्षेत्र के गांव हरुवाल निवासी गुरपिंदर सिंह उर्फ भिंदा, रणजोध सिंह और नरिंदर सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। वहीं, जीरा (फिरोजपुर) निवासी जसपाल सिंह, राजविंदर कौर, राम सिंह, राजदीप सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सीआई के इंस्पेक्टर इंद्रबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने भारत-पाक सीमा स्थित अंतररराष्ट्रीय सरहद के साथ सटे गांव हरुवाल के खेतों में चेकिंग दौरान खेत में दबाकर रखी 15 पैकेट में 15 किलो हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: आईएसआई एजेंट को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी भेजता था नशा तस्कर, मोबाइल फोन खंगालने से हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले ड्रोन से आई खेप
आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के तार पाकिस्तान के तस्करों के साथ जुड़े हैं। आरोपियों ने बताया कि दो दिन पहले ही यह हेरोइन ड्रोन के जरिए भारतीय इलाके में पहुंचाई गई थी। 


सूत्रों के मुताबिक सीआई की इस बड़ी कार्रवाई के बाद सात बड़े तस्करों का नाम सामने आ रहे हैं, जबकि इस गिरोह का सरगना जेल में बंद है और जेल के अंदर से ही पूरा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। जेल में बंद सरगना के इशारे पर ही पाकिस्तान से हेरोइन भारत भेजी जा रही है।

पहले भी बैटरी में छिपा कर रखी सवा छह किलो हेरोइन मिली थी
पिछले दिनों काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने बार्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) कमालपुर जट्टां के निकट बैटरी में से सवा छह किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की थी। यहां यह भी वर्णनीय है कि बीएसएफ गुरदासपुर के इलाका में सरहदी क्षेत्र में दो बार जमीन में दबा कर रखी गई खेप सीआई ने बरामद की है। यह इलाका बीएसएफ की 27 बटालियन के अधीन आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed