फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anshika won gold in the Asian Roll Ball competition, will be welcomed on her return

Sonipat News: अंशिका ने एशियन रोल बॉल प्रतियोगिता में जीता सोना, लौटने पर होगा स्वागत

Sat, 21 Dec 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Anshika won gold in the Asian Roll Ball competition, will be welcomed on her return
फोटो 01- सोनीपत के पटेल नगर निवासी अंशिका एशियन रोल बॉल प्रतियोगिता में जीतने के बाद ट्रॉफी दिख
सोनीपत। एशियन रोल बॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के पटेल नगर निवासी अंशिका ने स्वर्ण पदक जीता है। एशियन रोल बॉल प्रतियोगिता गोवा के मडगांव स्थित मनोहर परिकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इसके फाइनल मुकाबले में महिला भारतीय टीम ने ईरान की टीम को 3-2 के स्कोर से हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

सोनीपत रोल बॉल एसोसिएशन के महासचिव मनीष नैन ने बताया कि चौथी एशियन रोल बॉल प्रतियोगिता 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों की 10 टीमों ने भाग लिया था। इसमें भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। अंशिका ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि अंशिका एनएफएसए रोल बॉल अकादमी में अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए अभ्यास करती है। प्रतियोगिता में अंशिका का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया था। अंशिका के एशियन प्रतियोगिता में सोना जीतने पर जिले के साथ परिवार व अकादमी में जश्न का माहौल है। अंशिका ने इससे पहले लगातार तीन बार राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं।
विज्ञापन

मनीष नैन ने बताया कि अंशिका ने प्रतियोगिता के प्रत्येक मुकाबले में अपने अनुभव के साथ टीम काे जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अंशिका के जिले में लौटने पर स्वागत किया जाएगा। प्रतियोगिता में ईरान की टीम ने रजत व श्रीलंका की टीम ने कांस्य पदक जीता है। अंशिका के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश रोल बॉल एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह, विनोद कुमार, मोनिका दहिया, सीता खत्री, ओमदीप कौशिक, संदीप, मोहित, अमित सैनी, धर्मेंद्र, मंजीत सैनी व अनूप शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में भी जीती देश की टीम
पुरुष वर्ग में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने ईरान को 11-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, ईरान की टीम ने रजत व नेपाल की टीम ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed