फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another truck hits a parked truck from behind, assistant killed

Sonipat News: खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, सहायक की मौत

Fri, 19 Apr 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Another truck hits a parked truck from behind, assistant killed
गोहाना। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे स्थित बाईपास पर खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक सहायक की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने शव को गोहाना के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर जिले के गांव घुवाडिया निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि वह ट्रक चलाते हैं। ट्रक पर राजस्थान के अजमेर जिले के गांव नागेलाव निवासी शिवपाल बतौर सहायक थे। वह ट्रक में राजस्थान से सीमेंट लेकर आए थे। वह जब बाईपास पर न्यात मोड़ के पास पहुंचे तो वहां उन्होंने गाड़ी रोड के किनारे रोक दी। सहायक शिवपाल गाड़ी के टायरों की जांच करने लगे। इसी दौरान रोहतक की तरफ से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने पीछे से उनके ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed