फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another daughter got Olympic quota, now hope from Aman and Sujit

Sonipat News: एक और बेटी ने दिलाया ओलंपिक कोटा, अब अमन और सुजीत से आस

Sat, 11 May 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Another daughter got Olympic quota, now hope from Aman and Sujit
सोनीपत। तुर्किए के इस्तांबुल में आयोजित विश्व ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता में पहलवान निशा दहिया ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 किग्रा भारवर्ग में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी पुरुष पहलवान को ओलंपिक कोटा नहीं है। प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल के तीन पहलवान हारकर बाहर हो गए है। इनमें दीपक पूनिया भी शामिल है। उनकी हार से कुश्ती प्रेमियों को झटका लगा है। हालांकि अभी अमन सहरावत, सुजीत व जयदीप से उम्मीद है।
विज्ञापन


तुर्किए के इस्तांबुल में 9 से 12 मई तक विश्व ओलंपिक कुश्ती क्वालीफायर प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें पहले दिन ग्रीको रोमन के पहलवानों को निराशा हाथ लगी। ग्रीको रोमन वर्ग के सभी पहलवान हारकर बाहर हो गए। दूसरे दिन बेटियों के मुकाबले में पानीपत के गांव आदियाना की बेटी निशा दहिया ने बेहतर प्रदर्शन किया और पेरिस ओलंपिक का कोटा दिलाया। निशा ने सेमीफाइनल में रोमानिया की पहलवान को हराया। हालांकि मानसी को हार का सामना करना पड़ा। अब पेरिस ओलंपिक में पांच महिला पहलवान देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगीं। निशा से पहले विनेश फोगाट, अंतिम पंघाल, अंशु मलिक व रितिका देश को कोटा दिला चुकी हैं।
विज्ञापन




दीपक पूनिया, दीपक व सुमित हुए बाहर

शनिवार को हुए फ्री स्टाइल के मुकाबलों में दीपक पूनिया (झज्जर, हरियाणा, सेना से खेलते हैं 86 किलो), दीपक (हरियाणा, सेना से खेलते हैं, 97 किलो), सुमित (झज्जर, हरियाणा, 125 किलो) हारकर बाहर हो गए हैं। दीपक पूनिया से खेल प्रेमियों से काफी आस थी। वह एशियन क्वालीफायर प्रतियोगिता में भाग नहीं लग सके थे। वह दुबई की बारिश में फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमन, सुजीत व जयदीप से आस बरकरार
प्रतियोगिता में अमन (झज्जर, हरियाणा, 57 किलो) व सुजीत, (चरखी दादरी हरियाणा, 65 किलो) सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। उनके फाइनल में पहुंचते ही वह ओलंपिक का टिकट प्राप्त कर लेंगे। वहीं जयदीप (सोनीपत, हरियाणा, 74 किलो) अभी कांस्य पदक के लिए लड़ सकते हैं। उसमें जीतने पर वह ओलंपिक कोटा हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed