{"_id":"645558c4cc51e634ca054296","slug":"another-accused-arrested-for-torturing-by-drowning-in-the-water-of-the-sink-sonipat-news-c-17-1-144588-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हौदी के पानी में डुबो कर यातना देने का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हौदी के पानी में डुबो कर यातना देने का एक और आरोपी गिरफ्तार
Sat, 06 May 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 06 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव मेहंदीपुर के हिस्ट्रीशीटर निखिल की हत्या के बाद गांव गढ़ी असदपुर के ग्रामीण का अपहरण कर यातना देने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला आकाश है।
मामले को लेकर गांव गढ़ी असदपुर निवासी सुनील कुमार ने 12 अप्रैल को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। वह दोपहर बाद अपने घर पर थे। इसी दौरान 2 बाइक पर गांव मेहंदीपुर निवासी फूल सिंह अपने भतीजे विकास व विशाल उर्फ छोटू तथा अन्य हाथों में डंडे लेकर उनके घर आए थे। वह उसका अपहरण कर खेत में ले गए थे। उसे ट्यूबवेल की हौदी में भरे पानी में डालकर यातना दी थी। मामले में एएसआई पवन की टीम ने फूल सिंह, चांद, दीपक व निखिल की दुकान पर काम करने वाले मोहित को गिरफ्तार किया था। अब आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया है।