फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Annu in potato spoon race and Meenakshi won in matka race

Sonipat News: आलू चम्मच दौड़ में अन्नु व मटका दौड़ में मीनाक्षी ने मारी बाजी

Mon, 09 Jan 2023 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Annu in potato spoon race and Meenakshi won in matka race
कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करतीं बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) गीता गहलावत व मौजूद ? - फोटो : Sonipat
गन्नौर। महिला एवं बाल विकास विभाग, गन्नौर की ओर से ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) गीता गहलावत ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में तहसीलदार रविंद्र हुड्डा पहुंचे। इस दौरान आलू चम्मच दौड़ में शेखपुरा की अन्नु ने प्रथम, एमपी माजरा की सुशीला ने द्वितीय व सैयाखेड़ा की जगमती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मटका दौड़ में हसनपुर की मीनाक्षी प्रथम, मीनू द्वितीय व पट्टी ब्राह्मणान की सुदेश तृतीय रही। 18 से 30 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सोनल प्रथम, प्रिया द्वितीय व अनामिका तृतीय रही। 300 मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम, अन्नु ने द्वितीय व पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में किरण प्रथम, सीमा द्वितीय व नीरज तृतीय रही। वहीं साइकिल दौड़ में प्रतिमा ने पहला, अगवानपुर की चेतना ने दूसरा व खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने सभी विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सुपरवाइजर मीनाक्षी, ममता, सीमा, शकुंतला, बीना, अंजू, सरिता, प्रीति, देवेंद्र, लिपिक जगबीर, कमला, संदीप, रिंकू व सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed