फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Announcement of villagebandi for JJP-BJP leaders, farmers will demonstrate at Raj Bhavan on June 26

जजपा-भाजपा नेताओं के लिए गांवबंदी का एलान, 26 जून को राजभवन पर प्रदर्शन करेंगे किसान

Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Announcement of villagebandi for JJP-BJP leaders, farmers will demonstrate at Raj Bhavan on June 26
संयुक्त किसान मोर्चा ने जजपा-भाजपा नेताओं के लिए गांवबंदी का एलान कर दिया है और उनको केवल अपने गांवों के अलावा किसी अन्य गांवों में घुसने नहीं देने की अपील ग्रामीणों से की गई है। वहीं किसान 26 जून को आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर राजभवन पर प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे। इसके लिए किसी तरह की अनुमति भी किसान नहीं लेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा की शुक्रवार को कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर बैठक हुई। जिसके बाद कामरेड इंद्रजीत सिंह, मनजीत राय, सुमन हुड्डा, विकास सीसर, जंगवीर चौहान, धर्मेंद्र मलिक, रवि आजाद ने कहा कि 24 जून को संत कबीर की जयंती मनाई जाएगी और उसके लिए पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के लोगों को धरनास्थलों पर बुलाया जाएगा। 26 जून को खेती बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के राजभवन पर प्रदर्शन किया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि जिस तरह से महिलाओं की शिकायतें आ रही हैं, उसको देखते हुए शनिवार तक महिला समिति का गठन कर दिया जाएगा और उसका नंबर सार्वजनिक किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि जजपा व भाजपा नेताओं का विरोध जारी रखा जाएगा और उनके लिए गांवबंदी की जाएगी। इसके लिए गांवों में अभियान चलाया जाएगा और लोगों ने नेताओं को शादी व अन्य किसी भी निजी कार्यक्रम में नहीं बुलाने की अपील की जाएगी। यह जरूर है कि शहर में निजी कार्यक्रम में जाने पर नेताओं का विरोध नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही यूपी व उत्तराखंड में आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई गई। किसान नेताओं ने कहा कि उन पर कितने भी मुकदमे दर्ज किए जाएं, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं और उनका आंदोलन लगातार बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed