{"_id":"6754b245685a420239069ca5","slug":"anniversary-celebrated-at-dada-mohan-das-dham-sonipat-news-c-197-1-snp1008-128894-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दादा मोहन दास धाम में वार्षिकोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दादा मोहन दास धाम में वार्षिकोत्सव मनाया
Sun, 08 Dec 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव लहराड़ा स्थित दादा मोहन दास धाम में शनिवार को वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन रहा। वार्षिकोत्सव में लहराड़ा ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
दादा मोहन दास धाम में पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने ढोल की थाप पर खूब नृत्य किया। वार्षिकोत्सव में ग्रामीणों के अलावा आसपास के आश्रमों के संत भी शामिल हुए। इससे पहले दादा मोहन दास धाम में वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डालकर की। हवन के बाद धाम में भंडारा लगाया गया।
महिलाओं ने संकीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बनाया। महंत योगी बाबा विजय नाथ महाराज ने बताया कि बाबा नागा धाम से 1008 महंत योगी बाबा बुधनाथ महाराज की समाधि स्थली की मिट्टी व चरण पादुका लाकर दादा मोहन दास धाम में स्थापित की गई। संवाद