फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ankit became the sharp shooter of Lawrence Bishnoi who entered the world of crime due to mobile theft

मोबाइल चोरी से अपराध की दुनिया में आया अंकित बन गया लॉरेंस बिश्नोई का शॉर्प शूटर

Tue, 05 Jul 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ankit became the sharp shooter of Lawrence Bishnoi who entered the world of crime due to mobile theft
अंकित। - फोटो : Sonipat
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शॉर्प शूटर अंकित सेरसा छोटी सी उम्र में ही जुर्म की दुनिया का बड़ा नाम बन गया। दिल्ली की क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा गांव सेरसा का अंकित मूसेवाला की हत्या में प्रयुक्त हुई बोलेरो गाड़ी में फतेहाबाद के एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ था। जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर थी। उसके साथी प्रियव्रत की गिरफ्तारी के बाद पता लगा था कि अंकित सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के प्रमुख शूटर में से एक था। महज साढ़े 18 वर्ष के अंकित ने मोबाइल चोरी में नाम आने के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा और लॉरेंस बिश्नोई का शॉर्प शूटर बना गया।
विज्ञापन

पंजाब में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का नाम आते ही सोनीपत से तार जुड़ने की प्रबल संभावना बन गई थी। पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया था कि वारदात में इस्तेमाल हुई बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद में देखी गई। बीसला के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाने के दौरान गाड़ी में गढ़ी सिसाना का कुख्यात बदमाश प्रियव्रत फौजी व सेरसा के अंकित दिखाई दिए थे। जिसके बाद गत दिनों प्रियव्रत को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया तो पुलिस ने दावा किया था कि हत्या के बाद से प्रियव्रत व अंकित एक साथ थे। हालांकि बाद में वह उससे दूर हो गया था। पुलिस ने उसके मूसेवाला हत्याकांड में संलिप्त होने की पुष्टि कर दी थी। अब उसे दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित बस अड्डे के पास से हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बुआ के घर गया तो मोबाइल चोरी में आया नाम
बताया गया है कि अंकित सेरसा बचपन से ही काफी शरारती था। पढ़ाई में भी उसका मन नहीं लगता था। वह दसवीं कक्षा में फेल होने पर एक फैक्टरी मे काम के लिए गया था, लेकिन तभी लॉकडाउन लग गया। वह अपने घर बैठ गया। उसके बाद वह अपनी बुआ के घर गया तो वहां उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा। उसके बाद से वह अपराध की दुनिया में उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह भाई-बहनों में सबसे छोटा है अंकित
अंकित अपने छह भाई बहनों में सबसे छोटा है। उसकी चार बहनें व एक बड़ा भाई है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। उसके माता-पिता फैक्टरी में नौकरी कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। माता-पिता व भाई फिलहाल दिल्ली पुलिस के पास गए हैं। अन्य ने मीडिया से दूरी बना ली है। पड़ोसी भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
हत्या का एकमात्र मुकदमा, सबसे नजदीक से गोली मारने का आरोप
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद अंकित पर हत्या का यह पहला मुकदमा है। बताया जा रहा है कि उसने सबसे नजदीक जाकर सिद्धू मूसेवाला पर फायर किए थे। उसका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें व हाथ में अत्याधुनिक पिस्तौल पकड़े हुए है और अपने सामने गोलियों से अंग्रेजी में मूसेवाला लिख रखा है।
राजस्थान में हत्या की कोशिश के दो मुकदमे दर्ज
नाबालिग रहते मोबाइल चोरी में नाम आने के बाद अपराध की दुनिया में आए महज साढ़े 18 वर्ष के अंकित ने बालिग होते ही राजस्थान में अपराध को अंजाम दिया। उसके खिलाफ राजस्थान में हत्या की कोशिश के दो मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश करते हुए राजस्थान पुलिस भी सोनीपत आई थी, लेकिन तब तक वह घर से भाग चुका था।
तीन माह से परिवार से है पूरी तरह दूर
बताया जा रहा है कि अंकित ने अपने परिवार से तीन माह से संपर्क नहीं किया है। वह पहले भी कई-कई दिन घर से दूर रहता था, लेकिन पिछले तीन माह से पूरी तरह से परिवार से दूरी बना ली थी। मोबाइल तक से कोई संपर्क नहीं किया है।
परिवार बेदखल करने की कर रहा था तैयारी
अंकित का परिवार उसे घर से बेदखल करने की तैयारी कर रहा था। परिवार के सदस्यों ने इसके लिए शपथ पत्र भी तैयार करा लिया था। हालांकि परिवार के सदस्य उसे बेदखल कर पाते इससे पहले ही परिवार के पास उसकी गिरफ्तारी की सूचना आ गई।

आरोपी के घर के बाहर दिल्ली पुलिस ने चस्पा रखा था नोटिस
आरोपी अंकित के घर के बाहर दिल्ली पुलिस ने पहले ही नोटिस चस्पा रखा था। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके घर के बाहर सेक्शन 41ए सीआरपीसी का नोटिस लगा रखा था। उसके खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत नोटिस चस्पा किया गया था।

  सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में हाथ में पिस्तौल लिए आरोपी अंकित और सामने  बुलेट से लिखा मूसेवाला।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में हाथ में पिस्तौल लिए आरोपी अंकित और सामने बुलेट से लिखा मूसेवाला।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed