फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Angry women took to the road, boils broke out in the street of Suri petrol pump

गुस्साईं महिलाएं सड़क पर उतरीं, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में फोड़े मटके

Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angry women took to the road, boils broke out in the street of Suri petrol pump
सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में मटके फोड़ने से पहले प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। वेस्ट रामनगर में भीषण गर्मी में दो दिन से पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ा। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वेस्ट रामनगर में लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया। पहले गली नंबर आठ में रहने वाले लोगों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में लोगों ने एकत्रित होकर मटके फोड़े। उनका आरोप था कि क्षेत्र में दो दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समय पर बिल जमा कराने के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान सुनीता, मनीषा, पूजा, अजय, कविता, अनीता, ईशवंती, सुनहरी, प्रीति, पंकज राठी ने बताया कि बिजली संकट की वजह से पहले ही पानी की आपूर्ति कम हो रही है। कॉलोनी में तीन दिन से जलापूर्ति ठप होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से 5 मई को पानी आपूर्ति के लिए नया शेड्यूल जारी किया था, उसके बाद भी समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होती है। दो दिन से पानी आपूर्ति ठप होने के कारण उन्हें मजबूरन सड़क पर उतर मटके फोड़ने पड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार व निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द पीने के पानी की समस्या का समाधान कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही पेयजल किल्लत को दूर नहीं किया तो वह निगम कार्यालय व जिला मुख्यालय पर धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

गली नंबर आठ के लोगों ने भी किया प्रदर्शन
वेस्ट रामनगर गली नंबर आठ में रहने वाली मूर्ति, संतरा, निर्मला, नरेंद्र, बिमला ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से पानी आपूर्ति नहीं की जा रही है। दो दिन से पानी आपूर्ति ठप पड़ी है। इसके कारण कॉलोनी के अधिकतर घरों में पानी खत्म हो गया है। अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने के बावजूद समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। शहर में अमरूत योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है, लेकिन कॉलोनी में बनी पेयजल समस्या को दूर करने के लिए अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ओल्ड तहसील कैंप बूस्टिंग स्टेशन से ककरोई रोड पर जाने वाली मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण वेस्ट रामनगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। शनिवार शाम को दोबारा पानी आपूर्ति शुरू करा दी गई है। अब लोगों को पानी के लिए नहीं तरसना पड़ेगा।
निजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed