फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Angry villagers expressed their anger over the dilapidated Juaan-Karewadi road

Sonipat News: खस्ताहाल जुआं-करेवड़ी रोड को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने जताया रोष

Mon, 30 Dec 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers expressed their anger over the dilapidated Juaan-Karewadi road
सोनीपत। गांव जुआं-करेवड़ी रोड के खस्ताहाल होने के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में रोष जताया। उन्होंने सड़क पर कीचड़ के बीच खड़े होकर प्रशासन से जल्द समाधान की गुहार लगाई। दो दिन बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ होने से वाहन चालकों व ग्रामीणाें को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ग्रामीण राजवीर, राजेश, कुलदीप, संदीप, महेंद्र व जोगिंद्र ने कहा कि सड़क के टूटने व बारिश से कीचड़ होने पर ग्रामीणों का यहां से गुजरना दूभर हो गया है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालक कीचड़ के कारण फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस रोड से दिनभर मिट्टी से भरे डंपरों का आना-जाना लगा रहता है। इस कारण ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने ग्रामीणों के साथ मौके पर विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक को फोन किया तो उन्होंने दो दिन में खस्ताहाल सड़क का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने दो-तीन दिन के अंदर सड़क संबंधी समस्या का समाधान नहीं करवाया तो ग्रामीण अधिकारियों के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही गोहाना रोड पर धरना दिया जाएगा। खस्ताहाल सड़क के कारण दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। उनकी प्रशासन से मांग है कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन

--
गांव जुआं-करेवड़ी रोड को लेकर फोन पर किसी से बातचीत नहीं हुई है। अगर सड़क पर गड्ढे हैं तो विभाग सड़क की मरम्मत करवाने के लिए तैयार है। फिलहाल सड़क की स्थिति ठीक है। सड़क पर मिट्टी होने के कारण ही कीचड़ हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed