फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anganwadi centers converted into play way schools, admissions from today

आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे स्कूलों में किया तब्दील, दाखिले आज से

Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers converted into play way schools, admissions from today
सोनीपत/गन्नौर। केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत जिले में 220 आंगनबाड़ी केंद्रों व गन्नौर ब्लॉक के 44 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे स्कूलों में तब्दील करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों के प्ले वे स्कूल केंद्रों में 1 अप्रैल से 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के दाखिले शुरू होंगे।
विज्ञापन

वीरवार को राजकीय स्कूल बेगा के प्ले स्कूल में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता देवी के नेतृत्व में रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी बतौर मुख्यातिथि व जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा विशिष्टातिथि के रूप में पहुंचीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी ने बताया कि प्ले वे स्कूलों में बच्चों की योग्यता और रुचि को ध्यान में रखते हुए उनको शिक्षा प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी से प्ले वे में तब्दील किए गए स्कूल पास के सरकारी स्कूल में चलाए जाएंगे। इन प्ले वे स्कूलों में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को खेल-खेल में अक्षर ज्ञान दिया जाएगा। बच्चों को पढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ी में काम करने वाली सुपरवाइजर व वर्करों को पहले ही प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्कूल रेडीनेस मेला का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे स्कूल के लिए तैयार हों। इस मौके पर पर्यवेक्षक बीना देवी, शकुंतला, ममता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed