फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Angad set his foot in Ravana's court, but the warrior could not move him.

Sonipat News: अंगद ने रावण के दरबार में जमाए पैर, नहीं हिला पाए सूरमा

Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Angad set his foot in Ravana's court, but the warrior could not move him.
सोनीपत के सेक्टर-12 में आयोजित रामलीला में मंचन के दौरान अतिथियों का स्वागत करते आयोजक साथ हैं
सोनीपत। कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में रामलीला के नौवें दिन विभीषण शरणागति, रामेश्वरम स्थापना, अंगद रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने स्वामी शिवदयाल शर्मा, स्वामी गिरिराज प्रसाद शर्मा व आचार्य सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में रामलीला मंचन किया। मां चण्डी महाकाली मंदिर सेवा समिति के प्रधान व पदाधिकारियों की तरफ से दीप प्रज्वलन कर मंचन आरंभ किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता गेटवे एजुकेशन के चेयरमैन हरि प्रकाश मंगला ने की। मंचन में हनुमान जी लंका को जला कर वापस आकर राम को सारा वृत्तांत सुनाते हैं व माता सीता की दयनीय स्थिति का वर्णन करते हैं। उधर विभीषण रावण को समझाते हैं कि वह माता सीता को वापस कर दें व भगवान राम से माफी मांग लें। रावण गुस्से में विभीषण को लात मारकर अपने दरबार से निकाल देते हैं। विभीषण राम की शरण में पहुंचते हैं। मंचन के दौरान अंगद के रावण के दरबार में अपना पांव जमा कर चुनौती देने, श्रीराम व रावण की सेनाओं में भयंकर युद्ध शुरू होने, लक्ष्मण के मूर्छित होने, हनुमान के संजीवनी बूटी लाने का मंचन किया गया।
विज्ञापन


सेक्टर-12 में रावण दरबार में शांतिदूत बनकर पहुंचे अंगद

सेक्टर-12 में शिव ड्रामेटिक क्लब राई की तरफ से आयोजित हो रही रामलीला में रावण दरबार में अंगद के शांतिदूत बनकर जाने व उनके पैर जमाकर रखने का मंचन किया गया। जिसमें रावण का कोई सूरमा उनका पैर नहीं उठा सके। बाद में रावण आगे बढ़ा तो सुग्रीव ने पिता का दोस्त बताते हुए पैर हटा लिया। इस दौरान दर्शकों ने जमकर तालियां बताई। इससे पहले निगम पार्षद पुनित राई श्याम पार्क सेक्टर-12 में किए जा रहे रामलीला मंचन में पहुंचे। उन्होंने रामलीला के पात्र निभा रहे सभी कलाकारों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भारत में सदैव देवी-देवताओं को याद किया जाता है। सनातन धर्म के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रामलीला जैसे कार्यक्रम जरूरी है। सभी को श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। इस दौरान विक्की कौशिक, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष राई, अधिवक्ता मोहन कौशिक, लीलू कौशिक, रामलाल, अधिवक्ता अमित कौशिक, राजकुमार कौशिक, रमेश कौशिक, राकेश कौशिक, राकेश त्यागी, अनिल त्यागी, पवन शर्मा व जोगेंद्र पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




राम-रावण युद्ध का हुआ मंचन

गोहाना। मुगलपुरा रोड स्थित टीटू धर्मशाला व शिवाला मस्त नाथ मंदिर में आयोजित रामलीला में राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इससे पहले रावण-कुंभकरण संवाद का मंचन हुआ। उधर, दशहरा पर मुगलपुरा रोड से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। रामलीला मंचन के दौरान मुगलपुरा रोड बंद रहेगा और मेला भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed