फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An unknown vehicle was crushed by a canter driver after hitting a truck and fell on the road

ट्रक से टकराकर सड़क पर गिरे कैंटर चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला

Sun, 14 Mar 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle was crushed by a canter driver after hitting a truck and fell on the road
गन्नौर। जीटी रोड स्थित गन्नौर फ्लाईओवर पर शनिवार शाम एक कैंटर की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस दौरान कैंटर चालक सड़क पर जा गिरा। इसके बाद एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, कैंटर क्लीनर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के जौनपुर निवासी सुभाष कैंटर चालक था। वह अपने क्लीनर जौनपुर के ही रामगोपाल के साथ कैंटर लेकर पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रहा था। गन्नौर फ्लाईओवर पर पहुंचे कैंटर आगे चल रहे ट्रक में टकरा गया। टक्कर लगते ही चालक सुभाष कैंटर से बाहर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे आ रहे अज्ञात वाहन ने सुभाष को कुचल दिया। वहीं हादसे में क्लीनर को भी मामूली चोटें आई हैं। जांच अधिकारी एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने क्लीनर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed