फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An old man and a young man died after being hit by a train

Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व युवक की मौत

Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
An old man and a young man died after being hit by a train
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व युवक की मौत हो गई। सोनीपत-जींद रेलवे लाइन पर हुए हादसों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जबकि युवक के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जीआरपी से जांच अधिकारी सरिता ने बताया कि गोहाना रोड फ्लाईओवर के पास जींद-गोहाना-सोनीपत रेललाइन पर बुधवार को ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान गन्नौर के गांव नया बांस निवासी रामफल (78) के रूप में हुई है। बुजुर्ग फिलहाल इंडियन कॉलोनी में रहते थे। परिजनों ने बताया कि उन्हें कम सुनाई देता था। बुधवार को वह अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बहन के घर गया युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत

जीआरपी से जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पिनाना के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव मल्हा-माजरा निवासी जोगिंद्र (35) रूप में हुई है। युवक अपनी बहन के घर गांव रभड़ा गया हुआ था। वह बुधवार दोपहर को रेलवे लाइन के साथ चल रहा था। ट्रेन के चालक ने बताया कि साइड में चलते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed