{"_id":"6941b672b9274a028d088134","slug":"an-fir-has-been-registered-against-the-truck-driver-in-connection-with-the-accident-on-kmp-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146808-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केएमपी पर हुए हादसे में ट्रक चालक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केएमपी पर हुए हादसे में ट्रक चालक पर एफआईआर
Wed, 17 Dec 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पाई गांव के पास हुए हादसे में मारुति कंपनी के कर्मचारियों के घायल होने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सोमवार सुबह कोहरे के चलते हुए हादसे में बस चालक सहित कई लोग घायल हुए थे।
झज्जर जिले के गांव नया गाम निवासी रोहित ने कहा कि वह गुरुग्राम की राजीव टूरिस्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की बस चलाते हैं। सोमवार सुबह सवा सात बजे वह एचएल सिटी, बहादुरगढ़ से आईएमटी खरखौदा में कर्मचारियों को लेकर जार हे थे। करीब आठ बजे जब वह पाई गांव के नजदीक पहुंचे तो सड़क के बीच में एक तूड़ी से भरा ट्रक खड़ा था।
कोहरे के कारण उनकी बस ट्रक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में चालक रोहित के साथ मारुति कंपनी के कर्मचारी भी घायल हा गए थे। घायलों को खरखौदा सहित आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था। खरखौदा थाना पुलिस ने चालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।