फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An agreement has been reached between DCRUST and NIT on an academic collaboration.

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी व एनआईटी के बीच शैक्षणिक समझौते पर बनी सहमति

Tue, 03 Feb 2026 05:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Feb 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
An agreement has been reached between DCRUST and NIT on an academic collaboration.
फोटो 01: सोनीपत के डीसीआरयूएसटी, मुरथल में समझौता ज्ञापन के बाद एनआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. अ
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल और दिल्ली राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग के लिए एमओयू हुआ है। इस पर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह और एनआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. अजय शर्मा के बीच बैठक में सहमति बनी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रस्तावित साझेदारी के तहत उन्नत रोबोटिक्स, वीएलएसआई डिजाइन, औद्योगिक स्वचालन, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संयुक्त रूप से अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्यों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि इस साझेदारी के अंतर्गत संयुक्त शोध प्रयोगशालाओं की स्थापना, छात्र एवं शिक्षक विनिमय कार्यक्रम, नवाचार केंद्र और स्टार्टअप इनक्यूबेशन पर मिलकर कार्य किया जाएगा। इन प्रयासों का उद्देश्य शोध एवं नवाचार को व्यावसायिक और बाजार-उपयुक्त समाधानों में परिवर्तित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि डीसीआरयूएसटी की बहुविषयक शैक्षणिक क्षमताओं और एनआईटी दिल्ली की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का यह संगम एक सशक्त नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करेगा। एनआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. अजय शर्मा ने कहा कि यह सहयोग अकादमिक नवाचार को वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोग और स्टार्टअप से जोड़ने का मजबूत मंच बनेगा।

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि एमओयू को अंतिम रूप देने के लिए दोनों संस्थानों की ओर से समर्पित टीमें गठित की गई हैं। आगामी शैक्षणिक सत्र में नवाचार प्रयोगशालाओं और स्टार्टअप इनक्यूबेटर्स की शुरुआत किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed