{"_id":"6817c3e8a12d37deb2073a6e","slug":"an-agent-from-jind-was-beaten-to-death-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136168-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जींद के रहने वाले आढ़ती को पीट-पीटकर अधमरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जींद के रहने वाले आढ़ती को पीट-पीटकर अधमरा किया
Mon, 05 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी में आढ़ती पर गंडासी, रॉड और डंडे से हमला कर बेसुध कर दिया। आढ़ती को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां रेफर कर दिया गया।
मूलरूप से जींद के गांव सरफाबाद हॉल उत्तम नगर, गोहाना निवासी देवदत्त ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी में किराये पर दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह और उनका साझेदार नरेंद्र बाइक से मंडी पहुंचे थे। नरेंद्र उगाही के लिए चला गया और वह उधारी लेने के लिए एक मासाखोर से मिलकर दुकान नंबर 48 की ओर जाने लगे। रास्ते में उन्हें दुकानदार उमेद ने रोक लिया। तभी दो गाड़ियों में सवार होकर मंडी प्रधान जयदीप, प्रयास कादयान, राहुल खासा, सुनील, कपिल, सोनू और दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और उन पर अचानक हमला कर दिया। देवदत्त ने बताया कि हमलावरों ने उन पर गंडासी, रॉड और डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर भी वह नहीं रुके और तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। जब उन्हें होश आया तो खुद को अस्पताल में वह अस्पताल में थे। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।