{"_id":"667c474552b5da99a706035b","slug":"amrit-2-water-supply-will-be-better-in-gohana-city-peoples-thirst-will-be-quenched-with-rs-1057-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120259-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत-2 : गोहाना शहर में बेहतर होगी पानी की आपूर्ति, 10.57 करोड़ से बुझेगी लोगों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत-2 : गोहाना शहर में बेहतर होगी पानी की आपूर्ति, 10.57 करोड़ से बुझेगी लोगों की प्यास
Wed, 26 Jun 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना शहर का दृश्य। संवाद
सोनीपत। गोहाना शहर में पानी की आपूर्ति बेहतर की जाएगी। शहर में वैध हुई पांच कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही पांच बूस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत व अन्य कार्य किए जाएंगे। अमृत-2 योजना के तहत शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए 10.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद अगले एक साल में निर्माण कार्य कराया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से शहर में अक्तूबर 2023 में पांच कॉलोनियों को वैध किया गया था। इनमें मीनाक्षी कॉलोनी, आर्य नगर एक्सटेंशन, श्रीराम शरणम् कॉलोनी, गोवर्धन कॉलोनी व ज्योतिबा फुले कॉलोनी शामिल हैं। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोग लंबे अरसे से पानी आपूर्ति की मांग कर रहे थे। नगर परिषद क्षेत्र में इन कॉलोनियों को अवैध मानकर प्रशासन की ओर से कोई काम नहीं किया जा रहा था। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इन कॉलोनियों में रहने वाले 12 हजार लोगों को जल्द पेयजल संकट से निजात दिलाई जाएगी। विभाग की ओर से कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाने के लिए 10.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कॉलोनियों में 23.5 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाकर हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। नहर से पानी लेकर उसकी कॉलोनियों में आपूर्ति की जाएगी। पानी की लाइन दबाने के बाद लोगों को सबमर्सिबल पंप व अन्य नलकूपों से अधीन नहीं रहना पड़ेगा।
लंबे समय से पेयजल को लेकर हो रही परेशानी
शहरवासी राजेंद्र, महेंद्र, संदीप, रमेश ने बताया कि उनकी कॉलोनियों में पानी की बढ़ी समस्या है। लोगों को सबमर्सिबल या नलकूप पर आधारित होकर रहना पड़ रहा है या खरीदकर पानी पीना पड़ता है। कॉलोनी की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। अगर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द उनकी कॉलोनियों में पानी की लाइन बिछाए तो काफी राहत मिल सकेंगी। अधिकारियों का कहना है शहर की पांच कॉलोनियों में नहर से पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने से लेकर पंप हाउस, मशीनरी इंस्टाॅलेशन और कॉलोनियों में वितरण के लिए विभिन्न साइज की पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। साथ ही 4156 घरों में रहने वाले लोगों को पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही उक्त राशि से शहर के पांच बूस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
अमृत-2 योजना के तहत शहर की पांच वैध काॅलोनियों में पानी की लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही अन्य कॉलोनियों में लाइनों को बदला जाएगा। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए पांच बूस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से 10.57 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद भी शहर के अंदर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
नवीन गोयत, कार्यकारी अभियंता, जलापूर्ति विभाग