फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amrapali arrived at 5.15 and Malwa Express arrived at 1.75 hours late.

Sonipat News: आम्रपाली सवा 5 तो मालवा एक्सप्रेस पौने 2 घंटे देरी से पहुंची

Sun, 28 Sep 2025 07:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 07:35 AM IST
विज्ञापन
Amrapali arrived at 5.15 and Malwa Express arrived at 1.75 hours late.
फोटो 37- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। त्योहारी सीजन में ट्रेनों का परिचालन देरी से होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से प्रस्थान स्थल से चल रही हैं मगर सोनीपत स्टेशन पर देरी से पहुंच रही हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से होने के कारण कुरुक्षेत्र-दिल्ली रूट पर आवागमन करने वाली सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर शनिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस 5:16 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 1:42 घंटे, जम्मू मेल व मालवा एक्सप्रेस 1 घंटा, 64454 सवारी गाड़ी 3:45 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:29 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1 घंटा सहित आधा दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनें व सवारी गाड़ियां आधे से 1 घंटे तक की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन

दैनिक यात्री हैप्पी सिंह, मनोज, सुरेश गुप्ता ने कहा कि त्योहारी सीजन होने के बावजूद ट्रेनों के परिचालन में देरी हो रही है। एक्सप्रेस ट्रेनों के चक्कर में सवारी गाड़ियों को छोटे स्टेशनों पर रोक लिया जाता है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed