फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amit Shah to lay foundation stone of Naturopathy Center in Sonipat of Haryana

Haryana: शाह कल प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की रखेंगे आधारशिला, डीजीपी और सीआईडी के एडीजीपी ने लिया जायजा

Sat, 28 Jan 2023 02:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना/गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना/गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 02:27 AM IST
सार

शाह के कार्यक्रम को लेकर डीजीपी और सीआईडी के एडीजीपी ने जायजा लिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 को गन्नौर में गुप्ति धाम व गोहाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Amit Shah to lay foundation stone of Naturopathy Center in Sonipat of Haryana
अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर और गोहाना क्षेत्र में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पीके अग्रवाल व सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आलोक मित्तल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर गन्नौर व गोहाना का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते हुए आवागमन मार्गों पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ललित सिवाच ने उन्हें हर प्रकार के प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी आलोक मित्तल पहले गन्नौर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित बाल भवन स्कूल पहुंचे, जहां हेलिपैड बनाया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री हेलिकॉप्टर से गन्नौर आएंगे। अधिकारियों ने हर प्रकार के जरूरी प्रबंधों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


बाल भवन स्कूल से शाह सड़क मार्ग के रास्ते गुप्ति धाम पहुंचेंगे। यहां पर वह राष्ट्र संत उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज से भेंट करेंगे। साथ ही यहां आयोजित कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की आधारशिला रखेंगे। गुप्ति सागर महाराज की ओर से लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ति धाम से डीजीपी व एडीजीपी सीआईडी और अधिकारियों की टीम ने दोबारा बाल भवन का दौरा कर रूट व्यवस्था की जांच की। इसके बाद सभी अधिकारी गोहाना पहुंचे। यहां पर दून पब्लिक स्कूल के पास पानीपत रोड पर बनाए गए हेलिपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान डेलिपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने का ट्रायल भी लिया गया।

इसके बाद उन्होंने नई सब्जी मंडी स्थित जनसभा स्थल पर मंच, अतिथियों के आवागमन, बैठने की व्यवस्था व मीडिया गैलरी जैसी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक मोहनलाल बड़ौली व भाजपा नेता राजीव जैन के साथ सभी प्रबंधों पर चर्चा की।

इस मौके पर पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन, उपायुक्त ललित सिवाच, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी निकिता खट्टर, एसडीएम आशीष कुमार, डीएसपी आर्यन चौधरी, एसडीएम अनुपमा व एक्सईएन प्रशांत कौशिक मौजूद रहे।


सीआरपीएफ के आदेशक ने ली विशेष बैठक
शाह के कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ के आदेशक सुधीर चौहान ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट अमरनाथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed