{"_id":"5df1468d8ebc3e87cb39bb8a","slug":"amendment-in-electricity-bill-sonipat-news-rtk531950686","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम कर्मियों ने खुद घर जाकर बिल ठीक किया, 1.10 करोड़ की जगह 9 हजार रुपये हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम कर्मियों ने खुद घर जाकर बिल ठीक किया, 1.10 करोड़ की जगह 9 हजार रुपये हुआ
सोनीपत। बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही से एक मकान का पांच महीने पहले बिजली बिल 68.84 लाख रुपये भेजने के बाद उसे ठीक कराने के लिए चक्कर काटने पर भी 1.10 करोड़ भेजा गया। बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एक्सईएन ने खुद फोन करके मकान मालिक से जानकारी ली। इसके साथ ही निगम की टीम को बिल ठीक करने के लिए घर भेजा और उसे बिल ठीक करने के बाद नया बिल जारी किया गया। अब उसका नया बिल 1.10 करोड़ की जगह केवल 9 हजार 760 रुपये रह गया है।
विज्ञापन
शहर के विशाल नगर में रहने वाले कृष्ण कुमार ने 80 गज जमीन में मकान बनाया हुआ है, जिसमें दो कमरे है और रसोई व बाथरूम है। परिवार में कृष्ण कुमार के अलावा उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके मकान का बिल पहले एक हजार से 1300 रुपये तक आता था, लेकिन उनके यहां मीटर में खराबी हुई तो बिजली निगम के कर्मचारियों ने उसे बदल दिया था। उसके बाद जुलाई 19 में पहला बिल 68.84 लाख रुपये का भेज दिया गया था। कृष्ण ने तुरंत ही बिल पर लिखे बिजली निगम के नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई तो उसे बिल दो दिन में ठीक करने का आश्वासन दिया गया था। उसके बाद कृष्ण ने दोबारा फोन किया था तो फिर से जल्द ही बिल ठीक करने की बात कही गई थी। जिसके बाद कृष्ण खुद ही बिजली निगम कार्यालय में पहुंचा तो उसे अगला बिल ठीक भेजने की बात कहकर वापस भेज दिया गया था। अब दोबारा से उसका बिल 1.10 करोड़ रुपये का भेज दिया गया था, जिससे कृष्ण कुमार के पैरों तले से जमीन खिसक गई थी। बिजली निगम के अधिकारियों की इस लापरवाही के मामले को अमर उजाला ने 11 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस पर एक्सईएन सिटी जेसी शर्मा ने पीड़ित का नंबर लेकर खुद उसे फोन किया और उससे पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद बिल ठीक करने के लिए घर टीम भेजी गई और उसका नया बिल जारी किया गया। उसका नया बिल 9 हजार 760 रुपये का जारी किया गया है। एक्सईएन जेसी शर्मा ने बताया कि मीटर की रीडिंग चेक करने के बाद बिल को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।