फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Alpha FC defeated Bhambhewa of Jind

Sonipat News: अल्फा एफसी ने जींद के भम्भेवा को हराया

Sun, 07 Apr 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Alpha FC defeated Bhambhewa of Jind
सोनीपत के एसएम हिंदू अकादमी मैदान पर आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा दिखाती खिला
सोनीपत। राईट टू फुटबाॅल और स्टेप्स के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को एसएम हिंदू फुटबाॅल अकादमी में हारमनी कप-2024 एक दिवसीय महिलाओं की फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शानदार खेल दिखाते हुए अल्फा एफसी टीम ने जींद की भम्भेवा एफसी टीम को 1-0 के अंतर से मात देते हुए 5100 रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी पर कब्जा किया। उप-विजेता रही भम्भेवा की टीम को 3100 रुपये नकद व ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वार्ड-20 की पार्षद नीतू दहिया व राजेश दहिया ने विजेता व उप विजेता रही टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतिभागिता करने वाली सभी टीमों का हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट संयोजक विशेष दहिया व समन्वयक नरेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में हिसार, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, जागसी व सोनीपत की 16 टीमों ने भाग लिया। टीमों को चार पुल में बांटा गया था। सभी ने अपने-अपने पुल में लीग मैच खेले। सभी लीग मैच में बेहतर औसत के आधार पर रेवाड़ी, अल्फा एफसी भम्भेवा (जींद) व कैथल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में अल्फा एफसी ने टाई ब्रेकर तक खींचे मुकाबले में रेवाड़ी को 0-0 (5-4) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में भम्भेवा (जींद) ने कैथल को 1-0 हराकर फाडनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे सेवानिवृत्त डीएसओ एवं एसआरएम यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक प्रदीप पालीवाल ने किया। इस दौरान राईट टू फुटबाल ट्रस्टी अनीता मलिक, विपुल फोगाट, सुरेंद्र सिंह, सरदार मोहन सिंह मनोचा, प्रवीन वर्मा, रविंद्र सरोहा, कोच पुनीत, पंकज, ऋषिवान, सरोज साहू, प्रदीप राणा, मोहन, प्रभात, मोहित, मनोज दहिया, पुष्यक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed