फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Along with CIA, ACP level officers are also involved in the investigation, help of cyber is being taken

Sonipat News: सीआईए के साथ एसीपी स्तर के अधिकारी भी जांच में लगे, साइबर की मदद ली जा रही

Fri, 04 Apr 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Along with CIA, ACP level officers are also involved in the investigation, help of cyber is being taken
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में फूलों के बीच उगाई गई अफीम के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सीआईए की टीम के साथ एसीपी स्तर के अधिकारी व साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है। मामले में विवि के कुछ कर्मियों को जांच में शामिल किया गया है। हालांकि पुलिस ने नाम उजागर नहीं किए हैं।
विज्ञापन

सीआईए-1 में नियुक्त एएसआई सुरेंद्र की टीम ने 28 मार्च को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम के पौधे उगाने का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने माली उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव मेघमऊ निवासी संतलाल को गिरफ्तार कर 400 पौधे बरामद किए थे। रिमांड के दौरान विवि के सुपरवाइजर यूपी के कन्नौज निवासी धर्मेंद्र मिश्रा का नाम सामने आया था। उसकी तलाश को पुलिस दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि अब विवि के कुछ अन्य कर्मचारियों को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दो टीम लगातार आरोपी धर्मेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश में लगी है।
विज्ञापन

वहीं मामले में एसीपी स्तर के अधिकारी भी पूरी तरह निगरानी कर रहे है। पुलिस टीम उनसे हर संभव मदद ले रही है। वहीं सीआईए प्रभारी के साथ साइबर की टीम की भी मामले में मदद ली जा रही है। साइबर की टीम आरोपियों के बारे में सबूत जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed