फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Alliance will last long, will contest the upcoming elections together said Ajay Chautala

Haryana: JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया बरोदा हलके का दौरा, बोले- लंबा चलेगा गठबंधन, आगामी चुनाव साथ लड़ेंगे

Tue, 27 Jun 2023 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 11:06 PM IST
सार

दूसरी ओर हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा-जेजेपी गठबंधन पर मंगलवार को कहा कि अब फैसले की घड़ी आ गई है। चुनावी वर्ष होने के कारण पार्टी को इस संबंध में फैसला लेना चाहिए।

विज्ञापन
Alliance will last long, will contest the upcoming elections together said Ajay Chautala
अजय चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जजपा-भाजपा गठबंधन लंबे समय तक चलेगा। साढ़े 3 वर्ष तक चला है और आगे भी चलता रहेगा। आगामी चुनाव भी गठबंधन में ही होगा। अजय चौटाला मंगलवार को गांव रूखी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बरोदा हलके के गांव रिढ़ाना, कथूरा, माहरा, रूखी, शामडी़, छतैहरा व बुटाना व अन्य का दौरा कर लोगों को 2 जुलाई को जुलाना की नई अनाज मंडी में होने वाली जजपा की रैली का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें तैयारी तेज करने के लिए कहा।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के विकास को लेकर काम किए हैं। जजपा किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा, छात्र व अन्य हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। इस मौके पर चेयरमैन पवन खरखौदा, भूपेंद्र मलिक, शीलू खासा, जुगती राम, ज़िला पार्षद सुरेंद्र मलिक, अशोक मोर, हवा सिंह वर्मा, राममेहर राठी, पदम रांगी, राकेश मलिक, रामप्रसाद शर्मा, मोनू बली, निर्मला मोई, राजा खंदराई व अशोक जवाहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद बृजेंद्र सिंह बोले- हरियाणा में सरकार बीजेपी की, बागडोर जेजेपी के पास, अब आ गई फैसले की घड़ी
हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा-जेजेपी गठबंधन पर मंगलवार को कहा कि अब फैसले की घड़ी आ गई है। चुनावी वर्ष होने के कारण पार्टी को इस संबंध में फैसला लेना चाहिए। मेरी नजर में हरियाणा में भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता गठबंधन से खुश नहीं है। प्रदेश में सरकार बीजेपी की है लेकिन प्रशासन की बागडोर जेजेपी के पास है। इसलिए पार्टी का कोई भी नेता व कार्यकर्ता गठबंधन के पक्ष में नहीं है।

उन्होंने कहा कि उचाना कलां में 1984 से लेकर अब पांच बार चौटाला परिवार के साथ आमना-सामना हो चुका है। जिसमें हम लोग 3-2 से आगे हैं। मैं तो चाहूंगा कि दुष्यंत चौटाला उचानाकलां से ही चुनाव लड़ें। वह भारी बहुमत से जीतकर राज्य के डिप्टी सीएम बने। उनकी असली कसौटी उचाना कलां की जनता तय करेगी।

 

गठबंधन से नुकसान हो रहा

इससे पहले बृजेंद्र सिंह ने कहा था कि लोकसभा की सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे। जल्द ही विधानसभा सीटो की संख्या का भी एलान कर देंगे। गठबंधन टूटने की अटकलबाजी में नहीं जाऊंगा। मुझे नहीं लगता गठबंधन से कोई फायदा है, अब तो नुकसान ही हो रहा है। विधानसभा चुनाव परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा। छह-सात अलग-अलग विधायकों को अपने साथ लाने के बजाय एक ग्रुप को लिया था, जिससे सरकार बनी। अब राजनीतिक फैसले लेने का समय है, जिससे हम चुनाव को लेकर पूरी मजबूती से लड़ सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed