{"_id":"65cba5639e2faf6d460e52cf","slug":"alleged-harassment-of-junior-engineer-employees-staged-a-strike-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113777-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कनिष्ठ अभियंता पर प्रताड़ित करने का आरोप, कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कनिष्ठ अभियंता पर प्रताड़ित करने का आरोप, कर्मियों ने दिया धरना
Tue, 13 Feb 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को कर्मियों ने धरना दिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यालय के एक कनिष्ठ अभियंता का तबादला करने की मांग की। कर्मचारियों ने कनिष्ठ अभियंता पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर अधिकारियों को शिकायत भी दी। इस दौरान कर्मचारी सुरेश यादव, राजेश शर्मा, मोहित, प्रदीप, जितेंद्र शर्मा, जोगिंद्र नरवाल, कुलदीप, प्रवेश, राजेश, हरदीप, विरेंद्र चोपड़ा, शिव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन