फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of theft of canal water and soil, complaints are not being heard

Sonipat News: नहरी पानी और मिट्टी चोरी का आरोप, शिकायत करने पर नहीं हो रही सुनवाई

Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Allegations of theft of canal water and soil, complaints are not being heard
फोटो 34: सोनीपत के गांव नाहरी के पास माइनर में पानी चोरी करने के लिए लगाई गई मोटर। स्रोत: यूनिय - फोटो : संवाद
सोनीपत। सिंचाई विभाग के कर्मियों ने नहरी पानी और मिट्टी चोरी करने के आरोप लगाए हैं। कैनाल गार्ड ने इस संबंध में वीडियो बनाई है और सबूतों के साथ अधिकारी, किसान और मिट्टी माफिया पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली मंडल के अभियंता के अलावा सूचना परिमंडल के अध्यक्ष प्रमुख अभियंता को भी दी गई है। आरोप लगाया है कि लाखों रुपये की मिट्टी चोरी करने के अलावा लाखों रुपये का पानी चोरी किया जा रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रदेश उप महासचिव शीलकराम मलिक और प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश धनखड़ ने बताया कि कैनाल गार्ड राजेश ने आरोप लगाया कि दिल्ली मंडल जल सेवाओं के तहत पानी व नहर से अवैध तरीके से लाखों रुपये की मिट्टी चोरी की जा रही है। वीडियो सबूत के साथ दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि हरियाणा की सीमा में नाहरी मेजर आरडी 9100 माइनर पर अवैध तरीके से पानी की चोरी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया की एक तरफ तो दिल्ली पीने के पानी के लिए चिल्ला रही है तो दिल्ली के साथ लगते किसानों तक पानी नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन




अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वीडियो सबूत के साथ शिकायत दिल्ली मंडल अभियंता से की गई और सूचना परिमंडल के अध्यक्ष प्रमुख अभियंता को भी दी है, लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
माइनर के पास से मिट्टी चोरी करने की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी गई है। वहीं, माइनर में अभी पानी नहीं चल रहा है। माइनर पानी आने के बाद अगर पानी चोरी किया जाता है तो उसी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- मंजीत हुड्डा, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed