{"_id":"6a1d75a1dedcda50e60609cb","slug":"allegations-of-pollution-from-poultry-farm-ctm-orders-investigation-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154812-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पोल्ट्री फार्म से प्रदूषण फैलने का आरोप, सीटीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पोल्ट्री फार्म से प्रदूषण फैलने का आरोप, सीटीएम ने दिए जांच के आदेश
Mon, 01 Jun 2026 05:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनती नगराधीश सिमरन। स्रोत: स
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव लड़सौली के ग्रामीण ने पोल्ट्री फार्म से प्रदूषण फैलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे गांव में रह रहे लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर नगराधीश सिमरन ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगराधीश सिमरन ने 15 शिकायतें सुनीं। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने निश्चित अविधि में सभी शिकायतों का समाधान करने के लिए कहा।
शिविर में गांव बैंयापुर में ठेकेदार की तरफ से विकास कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने की शिकायत, पानी की वाॅल लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र, गांव दुभेटा के रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर का स्थानांतरण करवाने, गांव जटवाड़ा में नाली व गली ठीक करवाने, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न करने की शिकायतें की गईं
विज्ञापन
इसके अलावा खरखौदा में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान हुई चिकित्सा लापरवाही के संबंध में उच्चस्तरीय जांच करवाने, गढ़ी ब्राह्मणान में दिन के समय शिकायतकर्ता के घर में स्वच्छ जल की सप्लाई करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किस्त डलवाने, परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न शिकायतें भी मिलीं।
सीटीएम सिमरन ने इन सभी मामलों में संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीटीएम ने बताया कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने बताया कि शिविर में कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसीपी निधि, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति दहिया मौजूद रहे।