फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of mess in Tehsil, MLA reached for investigation, created a stir

Sonipat News: तहसील में गड़बड़झाले का आरोप, विधायक जांच करने पर पहुंचीं, मचा हड़कंप

Fri, 19 May 2023 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Allegations of mess in Tehsil, MLA reached for investigation, created a stir
फोटो :37: गन्नौर तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रियों की जांच करती विधायक निर्मल चौधरी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। रजिस्ट्री के नाम पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद विधायक निर्मल चौधरी ने तहसील का निरीक्षण किया। उन्हें तहसील में रजिस्ट्री करने की एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। विधायक ने पिछले दिनों हुई रजिस्ट्रियों को मंगवा कर उनकी जांच करवाई। जांच के दौरान सामने आया कि 15 मई को हुई कुछ रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी है। बिना एनओसी के भी रजिस्ट्री हुई है। इस दिन गन्नौर तहसील में लगभग 77 रजिस्ट्रियां हुईं।
भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने विधायक निर्मल चौधरी तहसील में पहुंचीं तो हड़कंप मच गया। उन्होंने रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर नहीं होने पर नायब तहसीलदार से जवाब तलब किया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बाद में सामने आया कि 15 मई को सभी रजिस्ट्रियां नायब तहसीलदार की आईडी के माध्यम से हुई थीं।
विज्ञापन

वहीं मौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, निगरानी कमेटी के चेयरमैन भूषण हसीजा ने विधायक को बताया कि तहसील में रजिस्ट्री के नाम पर रिश्वत की मांग की जाती है। अनाधिकृत कॉलोनी में ज्यादा रुपये मांगे जाते हैं। उन्होंने इस मामले में कुछ वसीका नवीसों की भूमिका की जांच करने की मांग की। विधायक ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मई को हुई 77 रजिस्ट्रियां
विधायक ने रजिस्ट्रियों की जांच करवाई तो पता लगा कि 15 मई को गन्नौर तहसील में 665 नंबर से लेकर 741 नंबर तक लगभग 77 रजिस्ट्रियां हुईं, जिसमें कुछ की एनओसी नहीं होने के आरोप है। वहीं इस दौरान इंतकाल के नाम पर भी फीस से ज्यादा रुपये लेने के आरोप लगे।

विधायक बोलीं - भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त
विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार नकेल कस रही है। तहसील में भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा। यहां रुपये लेकर रजिस्ट्री करने की शिकायत मिली थी। ऐसे में उन्होंने तहसील का निरीक्षण कर रजिस्ट्रियों की जांच की है। नियमों के खिलाफ भी रजिस्ट्री हुई है, उसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी। दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed