फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of irregularities and demanding money in allotment of plots to BPL families

Sonipat News: बीपीएल परिवारों को प्लाॅट देने में अनियमितता और पैसे मांगने का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities and demanding money in allotment of plots to BPL families
जिला पार्षद संजय बड़वासनिया के साथ एडीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए ग्रामीण। स्रोत : प्रवक्ता
सोनीपत। गांव गढी हकीकत में बीपीएल परिवारों के लिए 100 गज के प्लाटों के सर्वे में कथित अनियमितताओं और पैसे मांगने के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने ग्रामीणों के साथ एडीसी को लिखित शिकायत दी। आरोप है कि पात्र बीपीएल परिवारों को सूची से बाहर रखा जा रहा है और पैसे न देने पर नाम काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बड़वासनिया ने बताया कि पहले सर्वे में 116 पात्र परिवार थे। ग्राम सभा में 76 नाम फाइनल हुए जबकि तीसरे सर्वे में केवल 10-14 नाम ही जोड़े गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भेदभाव जारी रहा तो ग्रामीण मुख्यमंत्री के दौरे पर बीपीएल कार्ड लौटाएंगे और जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ संदीप, प्रदीप, राकेश, संजय, विक्रांत, योगेश, सुरेश, जयदीप, कुलदीप आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed