फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of financial irregularities in DCRUST, committee will conduct investigation

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में वित्तीय अनियमितता के लगे आरोप, समिति कराएगी जांच

Sat, 13 Sep 2025 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Allegations of financial irregularities in DCRUST, committee will conduct investigation
फोटो 21- सोनीपत के मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पाठ् - फोटो : संवाद
सोनीपत। हरियाणा विधानसभा की स्वास्थ्य एवं शिक्षा विषयक समिति ने शुक्रवार को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) का निरीक्षण किया। इस दौरान विश्वविद्यालय में सुविधाएं मुहैया कराने के नाम पर करोड़ों की वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए। समिति के सदस्यों ने आरोपों की जांच करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

छात्राओं ने विधानसभा समिति के सदस्यों के सामने पेयजल से लेकर शौचालयों में पानी-बिजली की अव्यवस्था, टूटी सड़कों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। समिति के चेयरमैन रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में सदस्यों ने डीसीआरयूएसटी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रम, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुलपति श्रीप्रकाश सिंह से शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रावास, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।
समिति के चेयरमैन विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में विधायकों ने कुलपति से सवाल किए। करोड़ों के घोटाले की आशंका, खराब सुविधाएं, अव्यवस्थाओं के बीच समिति ने दो माह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर खामियां दूर नहीं हुईं तो कार्रवाई तय है। गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर लाभ न मिलने की समस्या उठाई।

बंद स्विमिंग पूल व खस्ताहाल सड़कों पर घिरे कुलपति

समिति के सदस्यों ने सवाल किया कि यूजीसी ग्रांट से वर्ष 2023 में विश्वविद्यालय में बना स्विमिंग पूल अब तक क्यों बंद है। खस्ताहाल सड़कों पर रातों-रात मिट्टी भरकर मरम्मत करवाने का मुद्दा उठा। इस पर कुलपति ने 15 दिन में कार्य शुरू होने की बात कही। समिति ने कहा कि रूसा ग्रांट से बने रहे टीचिंग कॉम्प्लेक्स का क्या स्टेटस है? आपके कार्यकाल में कितने नए कोर्स शुरू हुए, कितने छात्रों की संख्या बढ़ी, कितनी नई किताबें खरीदी गईं, कितनी भर्तियां व पदोन्नतियां हुईं? सभी सवालों का जवाब कुलपति से मांगा गया। कई मुद्दों पर लिखित में जवाब मांगा गया।

अनुसंधान के कार्य को बढ़ावा देने के निर्देश

चेयरमैन रामकुमार कश्यप ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, कौशल को और प्रभावी बनाने के लिए अनुसंधान आधारित गतिविधियों के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करें। इससे न केवल बच्चों का आत्मविश्वास, ज्ञान बढ़ेगा, बल्कि वह भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होंगे। बच्चों को परियोजना कार्य, प्रयोगात्मक गतिविधियों, नई तकनीकों से जोड़ा जाए। अनुसंधान में सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष कार्यशाला, सेमिनार, इनोवेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। स्वीमिंग पूल की मरम्मत एक माह में पूरी करने व व्यायामशालाएं नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

खामियों को दूर करने के लिए दिया दो माह का समय

समिति के चेयरमैन ने कहा कि निरीक्षण में जो भी खामियां सामने आई हैं, उन्हें दो माह में दूर किया जाए। समिति दो महीने बाद दोबारा विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेगी। अगर खामियां दोबारा मिलीं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समिति ने पौधरोपण कर लड़कियों के हॉस्टल, लैब, स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में समिति के सदस्य विधायक इंदुराज नरवाल, रणधीर पनिहार, हरिंद्र सिंह, बलराम डांगी, देवेंद्र हंस, शीशपाल सिंह, हरियाणा विधानसभा के अतिरिक्त सचिव नरेन दत्त, तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक प्रभजोत सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

वर्जन

खामियों को लेकर कई बार विवि प्रशासन से समाधान की मांग की गई है लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। विधानसभा विषयक समिति ने आश्वासन दिया है कि दो माह में सभी व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाएंगी। मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है कि विवि की समस्याएं दूर होंगी।-डाॅ. अजय डबास, अध्यक्ष, डिक्रूटा।


--

विश्वविद्यालय के कर्मचारी आंदोलन, हड़ताल करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से परेशान हैं। विवि में काफी समय से अव्यवस्था है, जिसको लेकर विद्यार्थी, स्टाफ सदस्य व कर्मचारी वर्ग सब परेशान हैं। विधानसभा समिति के निरीक्षण व आश्वासन से उन्हें समस्याओं का समाधान होने की आस है।-आनंद राणा, प्रधान, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed