फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegation of hanging for not fulfilling demand of bike, three named

Sonipat News: बाइक की मांग पूरी न करने पर फंदे से लटकाने का आरोप, तीन नामजद

Sun, 22 Sep 2024 05:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Allegation of hanging for not fulfilling demand of bike, three named
फोटो 64. सोनीपत के गांव मोहाना में विवाहिता की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे परि
सोनीपत। गांव मोहाना स्थित घर के अंदर विवाहिता के फंदे पर लटका मिलने के मामले में मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति करीब 10 दिन से बुलेट बाइक लाने के लिए उन पर दबाव डाल रहा था। मोहाना थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन



गांव भैंसवाल कलां निवासी जगबीर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सोनिया की शादी 23 नवंबर, 2023 को गांव नैना ततारपुर फिलहाल मोहाना निवासी मोहित के साथ हुई थी। जगबीर ने बताया कि शादी के एक महीने बाद ही उनकी बेटी से रुपये मांगे जाने लगे। इसके बाद उनकी बेटी घर आई तो उन्होंने 50 हजार रुपये नकद देकर वापस ससुराल भेज दिया। इसके बावजूद मोहित बुलेट बाइक लाने का दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन




जगबीर ने बताया कि वह पहले का कर्ज न उतर पाने के कारण बाइक की मांग पूरी नहीं कर पाए। 10 दिन पहले सोनिया ने फोन कर उन्हें कहा था यदि बाइक नहीं दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद गांव के सरपंच और अन्य लोगों को इस बारे में बताया था। आरोपी मोहित और उसकी मां ने शुक्रवार रात उनकी बेटी सोनिया को मारकर पंखे से लटका दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed