{"_id":"683f4e0a0c0e861a910fb1ef","slug":"allegation-of-fraud-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-getting-job-for-husband-and-transfer-of-constable-wife-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137536-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पति की नौकरी लगवाने और सिपाही पत्नी का तबादला करवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पति की नौकरी लगवाने और सिपाही पत्नी का तबादला करवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप
Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे पुलिस फोर्स की महिला सिपाही ने पति की नौकरी लगवाने व उनका तबादला करवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ठगी के मामले में एक आरोपी ने खुद को आईपीएस का जीजा बताया था। अदालत में इस्तगासा दायर कर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नई दिल्ली के गांव झाड़ौदा कलां निवासी सुमन ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया है कि वह रेलवे पुलिस फोर्स में सिपाही है। वह पठानकोट में तैनात है। वर्ष 2021 में उनकी दोस्ती झज्जर निवासी करिश्मा से हुई थी। करिश्मा भी रेलवे में उसके साथ थी।
करिश्मा ने उसे बताया था कि उसके परिचित अभिषेक के जीजा मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारी हैं।अभिषेक के जीजा का एक दोस्त रेलवे में महानिदेशक है। करिश्मा ने सुमन को ट्रांसफर कराने व पति की नौकरी लगवाने के लिए 15 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
सुमन का आरोप है कि उसने करिश्मा को 2.50 लाख रुपये नगद दिए थे। अभिषेक के खाते में 4.50 लाख रुपये भेजे गए। उसके बाद 2.50 लाख रुपये और दिए थे। उसने एक डीएसपी को भी दिल्ली के बुराड़ी में 5.50 लाख रुपये दिए थे। सुमन का आरोप है कि पैसे देने के बावजूद न तो उनका तबादला हुआ और न ही पति की नौकरी लगी।
सुमन ने कह कि जब करिश्मा से पैसे मांगे तो उसने तो पहले इंकार कर दिया लेकिन अब 4,894 रुपये प्रतिमाह किस्तों में दे रही है। इस मामले में पीडि़ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अब कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।