{"_id":"69752e9718d2546031063935","slug":"allegation-of-fake-registrynaib-tehsildar-panchkula-summoned-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148685-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फर्जी रजिस्ट्री का आरोप...नायब तहसीलदार पंचकूला तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फर्जी रजिस्ट्री का आरोप...नायब तहसीलदार पंचकूला तलब
Sun, 25 Jan 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर । फर्जी दस्तावेजों के जरिए रजिस्ट्री कराने के आरोप के मामले की अब भूमि अभिलेख (डीएलआर) विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग ने नायब तहसीलदार अमित कुमार को पंचकूला स्थित मुख्यालय में तलब किया है। उन्हें रजिस्ट्री से जुड़े सभी मूल दस्तावेज साथ लाने के कहा है। डीएलआर ने इस संबंध में 21 जनवरी को लिखित आदेश जारी किए थे। जांच के दौरान रजिस्ट्री प्रक्रिया में अपनाई गई विधि, दस्तावेजों की जांच और स्वीकृति से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा विभाग ने 28 जनवरी को नायब तहसीलदार अमित कुमार को भी पंचकूला बुलाया है।
दोनों अधिकारियों से दस्तावेजों के आधार पर पूछताछ की जाएगी ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि रजिस्ट्री के समय नियमों का पालन किया गया या नहीं। डीएलआर विभाग के अनुसार सभी दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि जांच में किसी स्तर पर गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद